
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 1, 2022 4:49 PM IST
सुंदर और बेदाग त्वचा पाना हर किसी का सपना होता है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण और तनावपूर्ण जीवनशैली का असर हमारी स्किन पर भी पड़ रहा है। समय पर देखभाल न कर पाने के कारण महिलाओं व पुरुषों दोनों को अपनी स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं और धीरे-धीरे त्वचा पूरी तरह से ही खराब हो जाती है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि नारियल के पानी का सिर्फ हमारी ही नहीं त्वचा की प्यास भी बुझाता है। जी हां! आपने सही सुना है, नारियल पानी का सही तरीके से इस्तेमाल करने से चिपचिपी त्वचा से छुटकारा पाया जा सकता है और साथ ही ऑयली त्वचा भी ठीक हो जाती है। नारियल पानी आमतौर पर मार्केट में मिलने वाला एक प्राकृतिक पेय पदार्थ है और स्किन के लिए इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि स्किन के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है -
जैसे आप चेहरे को धोने के लिए साधे पानी का इस्तेमाल करते हैं, ठीक उसकी जगह पर नारियल पानी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। नारियल पानी को किसी बर्तन में निकाल लें और चेहरे पर छींटे मारते हुए उसे अच्छे से धोएं।
नारियल पानी आपके फेस की स्किन के लिए एक नेचुरल क्लींजर बन सकता है। आप इसे किसी साफ स्प्रे की बोतल में डाल सकती हैं या फिर रूई का टुकड़ा इसमें भिगोकर धीरे-धीरे इससे अपना मेकअप उतार सकती हैं। हालांकि, ध्यान रहे स्प्रे की बोतल पूरी तरह से साफ और धुली हुई होनी चाहिए।
ऐसा करने के लिए आपको 2 चम्मच नारियल पानी में, आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालना है और उन्हें अच्छे से मिलाना है। जब ये तीनों चीजें आपस में अच्छे से मिल जाएं और पेस्ट तैयार हो जाए, तो उसे मास्क की तरह अपने चेहरे पर लगाना है। इसे 10 मिनट लगाकर उसके बाद धो लें और फिर देखें आपकी स्किन पर कैसे निखार आता है।
नारियल पानी अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, तो आपकी त्वचा को भी अनेक लाभ पहुंचाते हैं। अगर आपका स्किन टाइप ऑयली है, तो नारियल पानी का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व त्वचा को भरपूर पोषण प्रदान करते हैं, जिससे एजिंग के लक्षण नहीं हो पाते हैं। नारियल के पानी में कई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, तो त्वचा में होने वाली सूजन, लालिमा और खुजली जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।