नारियल के तेल से बालों का झड़ना कैसे रोकें? कड़ाही में बनाना सीखें एंटी हेयर फॉल ऑयल

Anti Hair Fall Remedy: क्या आप भी अपने बालों के झड़ने से परेशान हैं? अगर हां तो हमारे बताए तरीके से नारियल तेल का इस्तेमाल करें और फिर देखें कैसे हेयर फॉल रुकता है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : September 3, 2025 8:48 PM IST

Balo Ka Jhadna Kaise Roke: आज हर 3 में 2 लोग बालों के झड़ने से परेशान हैं और ये कोई आम बात नहीं है, क्योंकि तेजी होता हेयर फॉल हमें गंजेपन का शिकार बना सकता है। अब आपको इस समस्या का तुरंत व टैम्पररी समाधान करना है तो किसी भी तरह के एंटी हेयर फॉल ट्रीटमेंट का सहारा ले सकते हैं, लेकिन अगर आप परमानेंट समाधान करना चाहते हैं तो बालों पर नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। लेकिन ये तरीका सिर्फ बालों पर तेल लगाने का नहीं है, बल्कि आज हम आपको नारियल का तेल इस्तेमाल करने का एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बालों का झड़ना रोक सकते हैं।

नारियल का तेल हमारे बालों को डीप कंडिशनिंग करता है, डैमेज हेयर को रिपेयर करता है, हेयर ग्रोथ को प्रमोट करता है, स्कैल्प को नरिश रखता है, डैंड्रफ की समस्या को खत्म करता है व बालों में शाइन पैदा करने का काम करता है। इन सब फायदों के अलावा नारियल का तेल आपके तेजी से झड़ते बालों की समस्या को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए अब हम आपको एंटी हेयर फॉल ऑयल बनाने का तरीका बताएं।

नारियल के तेल से हेयर फॉल कैसे रोकें?

नारियल के तेल से बालों का झड़ना रोकने के लिए आज हम आपको एक खास एंटी-हेयर फॉल तेल बनाने का तरीकाबताने वाले हैं। इसे बनाने आपको 1 लीटर नारियल का तेल, 1 कटोरी बारीक कटा प्याज, 1 कटोरी करी पत्ता, 1 छोटी कटोरी बारीक कटे अदरक के टुकड़े, आधी कटोरी कलौंजी के बीज, 1 कटोरी फ्रेश एलोवेरा जेल और 1 कटोरी मेथी दाना की जरूरत है। आइए आपको बताते हैं इन्हें इस्तेमाल करके एंटी हेयर फॉल ऑयल कैसे बनाएं।

बालों का झड़ना रोकने वाला तेल बनाने का तरीका

सबसे पहले आप 1 लीटर नारियल के तेल को कड़ाही में डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो इसमें करी पत्ता, प्याज, अदरक,कलौंजी, एलोवेरा और मेथी दाना डालकर अच्छे से पका लें। इन सभी चीजों को तब तक पकाएं जब तक कि तेल काला ना हो जाए। आखिर में गैस बंद कर दें और तेल को छानकर एक कांच के एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें। लीजिए तैयार है आपके बालों का झड़ना रोकने वाला हेयर ऑयल

बालों पर तेल का इस्तेमाल कैसे करें

इस तेल को आप रोज भी बालों पर लगा सकते हैं और हफ्ते में 1-2 बार भी। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप कंटेनर से एक कटोरी तेल निकालें और उसे हल्का गुनगुना कर लें। अब आप इस तेल से अपनी स्कैल्प पर लगाएं और फिर 1-2 घंटे तक रखने के बाद हेयर वॉश कर लें। आप इसे रात को सोने से पहले भी लगा सकते हैं और नहाने से 1 घंटे पहले भी। ये नुस्खा आपके बालों के झड़ने की समस्याको ठीक करने में मदद करेगा।

Highlights

  • पोषण की कमी से बालों का झड़ना बढ़ सकता है।
  • हेयर फॉस रोकने के लिए नारियल का तेल फायदेमंद होता है।
  • नेचुरल तरीके से बालों का झड़ना रोकने के लिए असरदार उपाय।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

हेयर फॉल रोकने के लिए कौन-सी हर्ब्स का इस्तेमाल करना चाहिए?

हेयर फॉल रोकने के लिए आयुर्वेद में आंवला, शिकाकाई, मेथी और भृंगराज का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

क्या मुल्तानी मिट्टी बाल झड़ना बंद करती है?

जी हां, मुल्तानी मिट्टी बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकती है और स्कैल्प को साफ रखती है।

कौन सा तेल लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाता है?

बालों का झड़ना रोकने के लिए नारियल का तेल, अरंडी का तेल, भृंगराज तेल और आंवला का तेल फायदेमंद है।

बाल क्यों झड़ते हैं?

जब हमारे बालों को पूरी तरह से पोषण न मिलने के कारण हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं तो बाल झड़ने लगते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source