सफेद बालों को करना है काला तो इस तरह लगाएं नारियल का तेल, तमाम केमिकल वाली मेहंदी हो जाएंगी फेल

Coconut oil for Hair : बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नारियल तेल काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल करने का क्या है तरीका?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : November 8, 2023 6:50 PM IST

Coconut oil for Hair : नारियल तेल बालों के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होते हैं, इसलिए हमारी दादी-नानी सदियों से इसका इस्तेमाल करती आ रही हैं। बालों में नियमित रूप से नारियल तेल के प्रयोग न सिर्फ बालों की ग्रोथ अच्छी होती है, बल्कि यह डैंड्रफ, बालों की ड्राईनेस और डैमेज बालों की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इतना ही नहीं, नारियल तेल उलझे बालों की परेशानी को भी कम करने में काफी हद तक प्रभावी माना जाता है। अगर आप अपने बालों को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल नियमित रूप से करें। इससे आपको कई अनोखे लाभ हो सकते हैं। इसमें फैटी एसिड होता है, जो बालों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। इसका इस्तेमाल कई तरह के शैंपू, कंडीशनर, स्टाइलिंग जैल और अन्य हेयरकेयर प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होता है। इसके अलावा आप प्रीवॉश ट्रीटमेंट या कंडीशनिंग मास्क के रूप में अपने बालों पर नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। 

बालों के लिए नारियल तेल के फायदे - Benefits of Coconut Oil for Your Hair

सफेद बालों को करे काम

नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लमेटरी जैसे गुण होते हैं, जो आपके बालों में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकते हैं। इससे बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है। अगर आप चाहते हैं आपके बाल उम्र से पहले सफेद न हो, तो आप नारियल तेल का प्रयोग नियमित रूप से करें।

बालों को डैमेज होने से रोके

बालों में नियमित रूप से नारियल तेल लगाने से यह आपके बालों को डैमेज होने से रोक सकता है। दरअसल, नारियल तेल में प्राकृतिक रूप से प्रोटीन पाआ जाता है, जो आपके बालों को सॉफ्ट करता है, जिससे बालों को डैमेज होने से रोका जा सकता है। अगर आपके बाल डैमेज हो रहे हैं, तो सप्ताह में कम से कम 2 बार इस तेल का प्रयोग जरूर करें। इससे काफी लाभ मिलेगा। 

बालों की ग्रोथ में करे सुधार

कई रिसर्च में इस बात को साबित किया जा चुका है कि अगर आप नियमित रूप से अपने बालों में नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही यह स्कैल्प पर होने वाली परेशानियां जैसे- डैंड्रफ, खुजली और ड्राईनेस को कम कर सकता है। नारियल तेल के इस्तेमाल से स्कैल्प यीस्ट संक्रमण से निपटने में भी मदद मिल सकती है। 

स्कैल्प की सूजन करे कम

नारियल तेल में सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो आपके स्कैल्प में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, नारियल तेल आपेक बालों में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है। बालों के ट्रीटमेंट के लिए कोलेजन काफी ज्यादा प्रभावी माना जाता है। 

बालों में कैसे इस्तेमाल करें नारियल तेल? - How to use coconut oil for hair 

सफेद बालों के लिए ऐसे लगाएं नारियल तेल

सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए नारियल तेल में करी पत्ता, मेथी के बीज, प्याज डालकर इसे अच्छी तरह से गर्म कर लें। इसके बाद इस तेल को ठंडा करके नियमित रूप से सप्ताह में दो बार  बालों पर लगाएं। इससे आपके बाल काले हो सकते हैं। साथ ही बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।

प्रीवॉश प्रोटेक्टर की तरह इस्तेमाल करें नारियल तेल

बालों में आप नारियल तेल प्रीवॉश प्रोटेक्टर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जब आप बालों में शैंपू करें, तो इससे कुछ समय पहले अपने बालों में लगा लें। इससे बालों की ड्राईनेस को कम किया जा सकता है। ध्यान रखें कि तेल लगाने के करीब 30 मिनट बाद ही अपने बालों को शैंपू से धोएं। 

नारियल तेल और नींबू का रस

सफेद बालों और डैंड्रफ की परेशानी को कम करने के लिए नारियल तेल और नींबू के रस का जूस लगाएं। इसे आप सप्ताह में कम से कम 2 बार बालों में लगा सकते हैं। इससे डैंड्रफ को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही समय से पहले सफेद होते बालों की परेशानी को कम किया जा सकता है।

कंडीशनर

नारियल तेल का इस्तेमाल करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। इसका इस्तेमाल आप मानक कंडीशनर के रूप में कर सकते हैं। अपने बालों के स्मूथिंग प्रभाव को बढ़ाने के लिए आप नारियल तेल का प्रयोग सामान्य कंडीशनर में मिक्स करके कर सकते हैं। 

हेयर मास्क

बालों के पोषण को बढ़ाने के लिए आप नारियल तेल का प्रयोग हेयर मास्क के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 2 चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद मिक्स करके अपने बालों पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर अपने बालों को शैंपू की मदद से धो लें। 

बालों के लिए नारियल तेल काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बालों की समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेयर एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source