
Also Read
Coconut Milk for Skin : नारियल के दूध का इस्तेमाल हम में से कई लोग तरह-तरह की मिठाईयां, सूप, सॉस और जूस तैयार करने के लिए करते हैं। इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को कम किया जा सकता है। यह आपकी बढ़ती उम्र की परेशानियों को कम कर सकता है। यह सभी उम्र के लोगों के लिए हेल्दी हो सकता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो समय के साथ स्किन पर होने वाली झुर्रियों से छुटकारा दिला सकता है। साथ ही स्किन पर ग्लो लाने के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी कम कर सकता है। आइए जानते हैं स्किन के लिए कैसे इस्तेमाल करें नारियल का दूध?
चेहरे पर नारियल का दूध लगाने से स्किन बेहतर तरीके से मॉइस्चराइज हो सकती है। यह आपकी स्किन को पोषण प्रदान कर सकता है। साथ ही स्किन का रूखापन कम होता है। अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा रूखी और बेजान है, तो अपनी स्किन पर नारियल तेल जरूर लगाएं। इससे स्किन गहराई से मॉइस्चराइज होगा।
नारियल का दूध चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन के खुजली शांत हो सकती है। साथ ही नारियल के दूध में मौजूद एंटी-एजिंग गुण स्किन से झुर्रियों को कम कर सकता है। नियमित रूप से अगर आप चेहरे पर नारियल का दूध लगाते हैं, तो इससे झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम किया जा सकता है।
नारियल का दूध चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन से दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो स्किन से दाग-धब्बों की समस्या को दूर कर सकता है।
जवां स्किन के लिए चेहरे पर नारियल का दूध लगाएं। इसके लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 2 चम्मच नारियल का दूध लें। इसमें आधा चम्मच करीब गुलाबजल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद कुछ समय के लिए इसे छोड़ दें। इससे स्किन गहराई से मॉइस्चराइज होगी। साथ ही झुर्रियां और पिंपल्स की समस्या को कम किया जा सकता है।
शहद और नारियल दूध का मिश्रण भी आपके चेहरे के लिए काफी प्रभावी हो सकता है। इससे स्किन गहराई से क्लीन हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच नारियल दूध लें, इसमें आधा चम्मच शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगा लें। बाद में हल्के हाथों से मसाज करें और फिर इसे 10 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
नारियल का दूध स्किन के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।