Castor Oil To Remove Moles: शरीर से तिल हटाने के लिए कैस्टर ऑयल का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

शरीर और त्वचा पर तिल अधिक होने से हैं परेशान, तो इन 3 तरीकों से करें अरंडी के तेल या कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 31, 2021 11:50 AM IST

Castor Oil To Remove Moles: कुछ लोगों के शरीर, चेहरे, गर्दन पर काफी तिल होते हैं। कुछ तिल या मस्से तो पैदाइशी होते हैं, तो कुछ अपने आप विकसित हो जाते हैं। हालांकि, चेहरे पर कहीं भी तिल हो जाना कुछ लोगों को पसंद भी नहीं आता है। लेकिन चेहरे के खास भाग में तिल होने को खूबसूरती बढ़ाने वाला भी कहा जाता है। नाक, सिर, गाल पर कहीं भी तिल होना काफी लोगों को पसंद नहीं आता है। ऐसे में वे इन्हें हटाने के लिए काफी तरीके आजमाते हैं। आपने भी कई घरेलू नुस्खे (Home Remedies for Moles) आजमाकर देख लिए हैं, लेकिन तिल हटा नहीं तो कुछ दिनों के लिए कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल (Castor Oil Benefits) लगाकर देखें। कैस्टर ऑयल में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल तत्व होते हैं, जो तिल को हटाने में मदद कर सकते हैं....

शरीर से तिल हटाने के लिए कैस्टर ऑयल का यूं करें इस्तेमाल

कैस्टर ऑयल में मिलाएं अदरक

यदि आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा छोटे-छोटे तिल हैं और वे पैदाइशी नहीं हैं, तो इन्हें कैस्टर ऑयल की मदद से कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको 4-5 बूंद कैस्टर ऑयल और आधा चम्मच अदरक का पाउडर चाहिए। तेल में पाउडर को मिला लें। इस मिश्रण को जहां-जहां तिल है, वहां लगाएं। 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें। अब चेहरे को पानी से साफ कर लें। जल्दी पाना चाहते हैं, छुटकारा तो दिन में दो बार और कम से कम एक महीना तक इस घरेलू नुस्खे को ट्राई करें।

कैस्टर ऑयल में मिलाएं शहद

शहद में अरंडी का तेल (Castor oil in Hindi) मिलाकर लगाने से भी लाभ हो सकता है। इसके लिए आपको चाहिए एक चम्मच शहद। इसे 5-6 बूंद अरंडी के तेल में मिलाकर तिल पर लगाएं। एक से 2 घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें। अब त्वचा को पानी से साफ कर लें। इसे भी दिन में दो बार जरूर लगाएं। कुछ ही दिनों में तिल हल्के होने लगेंगे।

कैस्टर ऑयल में मिलाएं टी-ट्री ऑयल

1 चम्मच कैस्टर ऑयल (Castor Oil To Remove Moles in Hindi) लें। अब इसमें 4 से 5 बूंट टी-ट्री ऑयल की डालें और मिक्स कर लें। कॉटन बॉल से इसे तिल पर लगाएं। एक से दो घंटा यूं त्वचा पर लगे रहने दें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें। इसे भी प्रत्येक दिन दो बार जरूर लगाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.