Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Coconut Oil And Camphor Benefits For Hair: बालों की मजबूती के लिए नारियल तेल बहुत ही जरूरी है। नियमित रूप से बालों में नारियल तेल लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही यह बालों को डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में प्रभावी हो सकता है। अधिकतर लोग नारियल तेल को सीधे तौर पर लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल तेल में कपूर को मिक्स करके लगाने से आपके बालों को दोगुना फायदा पहुंच सकात है। जी हां, अगर आप नियमित रूप से अपने बालों में कपूर और नारियल तेल लगाते हैं, तो यह डैंड्रफ, दोमुंहे बाल, बालों में जुएं जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है।
दरअसल, कपूर में एंटी-फंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, तो आपके बालों से संक्रमण की परेशानी को दूर कर सकते हैं। अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को बेहतर करना चाहते हैं तो अपने बालों में नारियल और कपूर का तेल जरूर लगाएं। इससे डैंड्रफ, जुएं की परेशानियों को भी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कपूर और नारियल तेल से बालों (camphor and coconut oil for hair) को होने वाले फायदे क्या हैं?
बालों में कपूर लगाने के लिए आप सबसे पहले 1 कटोरी नारियल तेल लें। इसमें 5 से 6 कपूर की गोलियों लेकर इसे क्रश करके नारियल तेल में डाल लें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इस तेल को एक कंटेनर में डालकर रख दें। इसके बाद जब आप अपने बालो धोने जाएं, तो करीब 30 मिनट से 1 घंटे पहले इस तेल को अपने बालों पर लगाएं। इससे आपके बालों की परेशानियां कम होती है। साथ ही यह बालों को डीप मॉइस्चराजिंग प्रदान कर सकता है।
बालों में नारियल और कपूर तेल लगाने से कई लाभ हो सकते हैं। इससे कई लाभ होंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-
बालों में नारियल और कपूर तेल लगाने से डैंड्रफ की परेशानी को दूर किया जा सकता है। दरअसल, कपूर में एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो बालों से डैंड्रफ की परेशानियों को दूर कर सकता है। नियमित रूप से इस तेल को बालों पर लगाने से बालों की खुजली, बैक्टीरियल, एलर्जी जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
कपूर और नारियल तेल बालों में लगाने से आप झड़ते बालों की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण बालों बालों को अंदर से मजबूती प्रदान करके बालों को टूटने से रोकने में आपकी मदद कर सकता है।
बालों में नारियल तेल और कपूर लगाने से आप अपने बालों की चमक को बढ़ा सकते हैं। यह बालों को ड्राई, फ्रिजी होने से रोक सकता है। साथ ही इससे आपके बालों में प्राकृतिक रूप स्मूथ और शाइनिंग आती है।
बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बालों को काफी लाभ पहुंचेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बालों में अधिक परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से संपर्क जरूर करें।