Hair care: इस एक चीज को पीसकर अपने बालों पर लगाएं, नहीं रुकेगी ग्रोथ और खुजली व डैंड्रफ भी रहेंगे दूर

Brahmi benefits for hair: बालों को टूटने से बचाने और स्मूद रखने के लिए घर पर इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे बेस्ट तरीकों में से ब्राह्मी भी है। चलिए जानते हैं बालों के लिए ब्राह्मी के फायदे और उसका इस्तेमाल करने का सही तरीका।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 24, 2022 1:36 PM IST

Brahmi for hair: बालों की खूबसूरती को बरकरार रखना इतना आसान नहीं है। लगातार खराब हो रहे लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के कारण सिर्फ आपका शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बिगड़ रहा, बल्कि इसका प्रभाव आपके बालों पर भी पड़ रहा है। वैसे तो मार्केट में सैंकड़ों प्रोडक्ट ऐसे मिल जाएंगे जो बालों की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। लेकिन ये ज्यादातर प्रॉडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते हैं और कई बार इनका इस्तेमाल करने से समस्या ठीक होने की बजाय उल्टा बढ़ जाती है। यही कारण है कि लोग स्किन और बालों की प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए ज्यादातर घरेलू नुस्खों का उपयोग करते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, तो आपकी ज्यादातर हेयर प्रॉबलम्स को दूर कर देगा। इस खास चीज का नाम ब्राह्मी है और इसके फायदे व इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में नीचे बताया गया है -

बालों के लिए हैं ब्राह्मी के कमाल फायदे (Brahmi benefits for hair)

ब्राह्मी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है और इसका सही इस्तेमाल करने से बालों संबंधी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ब्राह्मी को उसके नेचुरल हेयर ग्रोथ प्रोपर्टी के लिए जाना जाता है, जो बालों को फिर से उगने में मदद करती है। बालों के लिए ब्राह्मी के तेल और इसके पाउडर दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है और ये दोनों की बालों को अनेक फायदे पहुंचाते हैं। चलिए जानते हैं बालों के लिए ब्राह्मी के फायदे

  • हेयर फॉल को रोकता है ब्राह्मी (Brahmi for Hairloss)

    हेयर फॉल आजकल हर किसी की समस्या हो गई है, कम उम्र ही में ही लोग गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में ब्राह्मी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। ब्राह्मी बालों को जड़ों से मजबूती प्रदान करता है, जिससे बाल झड़ना बंद हो जाते हैं।

  • बालों को स्मूद बनाए ब्राह्मी (Brahmi for smooth hair)

    अगर आप बालों के चिपचिपेपन या रूखेपन से परेशान हो गए हैं, तो ब्राह्मी आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। ब्राह्मी के पाउडर का सही इस्तेमाल करने से बालों का रूखापन व चिपचिपापन खत्म हो जाता है और बाल स्मूद बनते हैं।

  • डैंड्रफ को दूर करे ब्राह्मी (Brahmi for dandruff)

    सिर में हुए डैंड्रफ को दूर करने के लिए भी ब्राह्मी का इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्राह्मी पाउडर का पेस्ट बनाकर उसे स्कैल्प पर लगाने से सिर को पोषण मिलता है और साथ ही डैंड्रफ जैसी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।

  • सिर की खुजली को दूर करे ब्राह्मी (Brahmi for itching)

    स्कैल्प के रूखेपन या चिपचिपेपन को भी ब्राह्मी की मदद से दूर किया जा सकता है। साथ ही इसके पाउडर में कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो एंटी इंफ्लेमेटरी के रूप में काम करते हैं और खुजली, सूजन व जलन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

कैसे करें ब्राह्मी का इस्तेमाल (How to use brahmi for Hair)

ब्राह्मी का इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है और इसका पाउडर मार्केट में आसानी से मिल जाता है। अगर आप घर पर ही बनाना चाहते हैं, तो भी उसके दो तरीके हैं पहला ताजे पत्तों के पीसकर और दूसरा है पत्तों को सुखाकर और फिर उन्हें पीसकर। चलिए जानते हैं कैसे किया जाना चाहिए इसका इस्तेमाल।

  • अगर आप ताजे पत्तों को पीस रहे हैं, तो सबसे पहले पत्तों को अच्छे से धो लें और फिर उन्हें पीस लें। अगर लेप पतला नहीं है, तो आप उसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं।
  • वहीं अगर आप पत्तों को सुखाकर बना रहे हैं, तो उसका लेप बनाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जब आपका लेप बनकर तैयार हो जाता है, तो बालों को शैंपू करके सुखा लें और फिर उसपर लेप लगाएं। इस लेप को बालों की जड़ों तक लगाएं और कम से कम 2 घंटों तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी के साथ धोएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source