काली मिर्च से बालों की ये 4 परेशानियां होंगी गायब, इस तरह करें इस्तेमाल

बालों की खूबसूरती से ही चेहरे की खूबसूरती पर निखार आता है। बालों में किसी तरह की समस्या होने से चेहरे पर भी इसका असर दिखने लगता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या फिर सफेद हो रहे हैं, तो महंगे प्रॉडक्ट्स के बदले काली मिर्च अपने बालों में लगाएं। आइए जानते हैं काली मिर्च से किस तरह आप अपने बालों में निखार (Black Pepper For Hair ) ला सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 13, 2020 5:48 PM IST

Black Pepper For Hair : काली मिर्च का इस्तेमाल लगभग सभी भारतीय रसोईयों में किया जाता है। सब्जियों के अलावा कई लोग सर्दी-खांसी की समस्या होने पर काली मिर्च का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काली मिर्च से बालों में भी जान डाली जा सकती है। गंजेपन से लेकर सफेद बाल की समस्या को आप काली मिर्ची के इस्तेमाल से छूमंतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं काली मिर्च किस तरह बालों के लिए फायदेमंद होती है और इसका इस्तेमाल कैसे किया (Black Pepper For Hair ) जाता है।

सफेद बालों से दिलाए छुटकारा

सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आप काली मिर्च का इस्तेमाल कर (Black Pepper For Hair ) सकते हैं। इसके लिए आपको करना है-

  • 1 चम्मच काली मिर्च का पाउडर लें
  • इसमें 2 या 3 चम्मच दही डालें
  • इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इस पेस्ट को करीब 30 से 35 मिनट के लिए अपने बालों में लगाएं।
  • बाल सूखने के बाद इसे अच्छी तरह धो लें।

बेजान बालों में डाले जान

अगर आपके पास बालों की देखभाल करने का समय नहीं हैं। सिर्फ डेली रुटीन की तरह अपने बालों में सिर्फ शैंपू लगाती हैं, तो इससे बालों को संपूर्ण पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। ऐसे में अपने बालों में जान डालने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको करना है-

  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर लें
  • आधा चम्मच शहद लें
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें
  • अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाकर करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल शाइन करने लगेंगे।

गंजेपन को भगाए दूर

बाल झड़ने से बालों की खूबसूरती के साथ-साथ चेहरे की खूबसूरती भी खराब होती है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए लोग तरह-तरह के महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। फिर भी इससे गंजापन दूर नहीं होता है। अगर आपके बाल भी झड़ रहे हैं, तो काली मिर्च का इस्तेमाल आप अपने बालों में कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए-

  • सबसे पहले काली मिर्च का पाउडर लें।
  • अब इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब इसे अपने बालों में करीब 30 मिनट के लिए लगाएं।
  • इसे हफ्ते में 1-2 बार लगाने से आपके गंजेपन की शिकायत दूर हो सकती है।

​डैंड्रफ को करे दूर

बारिश के मौसम में बालों में डैंड्रफ होना बहुत ही आम बाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको करना है-

  • काली मिर्च का पाउडर लें।
  • इसमें थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाएं।
  • अब इससे अपने बालों की अच्छी तरह मसाज करें।

फेस की चर्बी को दूर करने के लिए बैठे-बैठे सिर्फ 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज

Men's Grooming Tips : इन उपायों से अपने हार्ड स्किन को करें सॉफ्ट

नाखून से लेकर स्किन की सुंदरता बढ़ाए ये अनोखा कैप्सूल, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

सावधान! केमिकल युक्त नेल पॉलिश से नाखून हो सकते हैं खराब, जानें घर में बनाने का तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source