Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

घर पर हेयर केराटिन कैसे करें? इस 1 नुस्खे से बाल हो जाएंगे स्ट्रेट और शाइनी

Bhindi Gel For Hair: आज हम आपको बालों को घर पर ही नेचुरल केराटिन करने का एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जो न सिर्फ उन्हें शाइनी बनाएगा। बल्कि लंबे समय तक हेल्दी रखेगा।

घर पर हेयर केराटिन कैसे करें? इस 1 नुस्खे से बाल हो जाएंगे स्ट्रेट और शाइनी

Written by Vidya Sharma |Published : September 12, 2025 6:09 PM IST

Balo Par Bhindi Ka Istemal Kaise Kare: क्या आप रूखे, बेजान और उलझे हुए बालों से परेशान हैं? और इस समस्या से छुटकारा पाने या अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए केराटिन करवाने ट्रीटमेंट लेने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं। जी हां, ये महंगे हेयर ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करके आप सिर्फ अपने बालों पर केमिकल थोप रहे हैं। हमारी बातों से आपको कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको नेचुरल तरीके से घर पर ही बालों को केराटिन करने का तरीका बताने वाले हैं। 

जी हां, आज हम आपको बालों पर भिंडी का इस्तेमाल करने का तरीका बताने वाले हैं। ये सब्जी न सिर्फ हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है, बल्कि इसका चिपचिपा पानी आपके बालों को खूबसूरत और शाइनी बना सकता है। अगर घर पर ही भिंडी का इस्तेमाल करके नेचुरली बालों को केराटिन इफेक्ट मिल सकता है तो कौन इस नुस्खे को आजमाना नहीं चाहेगा? आइए आपको बताते हैं भिंडी जेल कैसे बनाएं।

बालों के लिए भिंडी के फायदे

आपको बता दें कि भिंडी में फाइबर, आयरन, बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। जी हां खासकर भिंडी में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन तो हमारे बालों को केराटिन जैसा नेचुरल ट्रीटमेंट देता है। ये न सिर्फ आपको डैमेज बालों को रिपेयर करता है, बल्कि उनमें चमक देने, उलझे व रूखे बालों को ठीक करने और उन्हें शाइन देने का काम करता है। इतने सारे फायदों के बात आइए अब हम बालों पर भिंडी लगाने का तरीकाजानें।

Also Read

More News

भिंडी हेयर मास्क बनाने के लिए क्या चाहिए?

भिंडी हेयर मास्कबनाने के लिए आपको नीचे दी गई सामग्रियों की जरूरत है- 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • भिंडी- 15-20
  • नारियल का तेल- 2 चम्मच
  • बादाम का तेल- 1 चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 3 चम्मच
  • पानी- 3 गिलास
  • लैवेंडर एसेंशियल ऑयल (खुशबू के लिए)- 2-4 बूंद

भिंडी हेयर मास्क कैसे बनाएं?

  • भिंडी से हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आपको भिंडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना है।
  • इसके बाद आप एक पैन लें और उसमें पानी के साथ कटी हुई भिंडी, नारियल का तेल, बादाम का तेल और एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से पकने देना है।
  • 5-7 मिनट पकाने के बाद जब पानी जेल जैसा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
  • इस जेल को मोटी वाली छलनी से छानकर बाउल में निकाल लें।
  • लीजिए तैयार है भिंडी जेल, जो आपके बालों की काया ही पलट देगा।

बालों पर कैसे इस्तेमाल करना है भिंडी जेल

  • सबसे पहले आप इस जेल को लगाने से पहले अपने बालों पर कोम्ब कर लें।
  • अब आप अपने बालों का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लें और उसपर जेल लगाना शुरू कर दें।
  • इसके बाद अपने बालों को 30 मिनट के लिए सूखने दें ताकि स्कैल्प सारे पोषण को सोख लें।
  • समय पूरा होने के बाद हेयर वॉश कर लें और फिर देखें कैसे पहले ही इस्तेमाल में आपको बालों में चमक आ गई है और वो कितने खूबसूरत दिख रहे हैं।

Highlights

  • भिंडी में मौजूद नेचुरल चिपचिपा जेल बालों के लिए प्रोटेक्शन लेयर की तरह काम करता है।
  • बालों को नेचुरली शाइनी बनाने के लिए भिंडी का जेल बहुत फायदेमंद होता है।
  • बालों के लिए भिंडी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे- बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बालों में शाइन कैसे लाएं?

नारियल तेल, सेब का सिरका, एलोवेरा, शहद, और दही जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करके बालों को चमकदार और मुलायम बनाया जा सकता है।

क्या मानसून में बालों में नारियल का तेल लगाना चाहिए?

हां, मानसून के मौसम में बालों और स्कैल्प के लिए नारियल का तेल बिल्कुल सही है। यह लाइट और कम चिपचिपा होता है। साथ ही नारियल तेल एंटी-ंफंगल तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। इस तरह स्कैल्प में इंफेक्शन की समस्या भी कम होती है।

बाल बढ़ाने के लिए क्या लगाए?

बाल बढ़ाने के लिए आप अपनी स्कैल्प पर तेल की मसाज, प्याज के रस का इस्तेमाल और मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या मेथी से नए बाल उगते हैं?

मेथी के बीजों में लेसिथिन पाया जाता है, जो बालों को पोषण देकर उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देता है।