बेसन से चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे फूलों की तरह खिल उठेगा चेहरा

Besan For Glowing Skin: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए बेसन को अप्लाई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : February 3, 2025 9:12 AM IST

How To Apply Besan For Glowing Skin: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए कई लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग चेहरे पर ग्लो लाने के लिए पार्लर में जाकर फेशियल करवाते हैं। ये प्रोडक्ट्स न केवल महंगे होते हैं, बल्कि कई बार स्किन को सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में बेसन भी शामिल है। जी हां, बेसन चेहरे पर मौजूद मुंहासों, दाग-धब्बों और झाइयों को हटाने में मदद करता है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और चेहरे की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। नियमित रूप से चेहरे पर बेसन लगाने से त्वचा की चमक और निखार बढ़ सकता है। तो आइए, जानते हैं बेसन से चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं (Besan Se Chehre Par Glow Kaise Laye)?

बेसन और दही - Besan And Curd For Glowing Skin

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप बेसन और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे कील-मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, चेहरे पर निखार भी आएगा।

बेसन और गुलाब जल - Besan And Rose Water For Glowing Skin

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप बेसन में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1-2 चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको मुलायम और चमकदार त्वचा मिलेगी।

बेसन और दूध - Besan And Rose Water For Glowing Skin

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप बेसन में कच्चा दूध मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2-3 चम्मच कच्चा दूध डालकर मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 1-2 बार बेसन और दूध का मिश्रण लगाने से दाग-धब्बे और डार्क स्पॉट्स दूर होंगे। साथ ही, त्वचा की रंगत भी साफ होगी।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।