Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
How to Use Besan and Rose Water Face Pack : भारत में आज भी बात चेहरे की देखभाल की आती है, तो लोग पहले घरेलू नुस्खों को तजव्वों देते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में से एक है बेसन और गुलाब जल का फेस पैक। गर्मियों में होने वाले सनबर्न, पिंपल्स, एक्ने और टैनिंग की समस्या होने पर बेसन और गुलाब जल का फेस पैक लगाया जाता है। बेसन और गुलाब जल का फेस पैक (Chehre Par Besan or Gulab Jal Lagane ke Fayde) यह सस्ता, आसान और असरदार घरेलू उपाय है, जो चेहरे को साफ, निखरा और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। गर्मियों में मेरी मॉम, मौसी भी बेसन और गुलाब जल के फेस पैक का इस्तेमाल कई बार करती हैं। लेकिन चेहरे के निखार के लिए बेसन और गुलाब जल लगाना तब फायदेमंद होता है, जब इसे सही तरीके से लगाया जाए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे पर बेसन और गुलाब जल लगाने के सही तरीके के बारे में।
नेशनल मेडिसिन की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट बताती है किबेसन (Gram Flour) में नेचुरल क्लीनिंग और एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जबकि गुलाब जल (Rose Water) त्वचा को ठंडक, नमी देता है। गर्मियों में बेसन और गुलाब जल का फेस पैक लगाने से चेहरे के पोर्स अच्छे से साफ होते हैं। गुलाब जल के पोषण तत्व स्किन को हाइड्रेट करके पिंपल्स, एक्ने और झाइयों को दूर कर करते हैं।
यह चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।