
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Beetroot face mask for Pink Glow : हर व्यक्ति अपने चेहरे पर गुलाबी निखार चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते हैं। कई घंटों जाकर पार्लर में अपना पैसा और समय व्यर्थ करता है, तो कई महंगे-महंगे केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है। इससे आपकी स्किन को कई बार नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन पर नैचुरल निखार आए, तो प्राकृतिक उपायों से अपनी स्किन पर ग्लो पाने की कोशिश करें। इन प्राकृतिक उपायों में चुकंदर से बना फेसपैक शामिल है। यह खास फेसपैक आपकी स्किन पर गुलाबी निखार ला सकता है। आज हम इस लेख में आपको इस लेख में एक ऐसा खास फेसपैक बनाएंगे, जिससे आपके चेहरे पर गुलाबी निखार आएगा। आइए जानते हैं इस फेसपैक को बनाने की क्या है विधि-
चुकंदर स्वास्थ्य के लिए लिहाज से काफी हेल्दी होता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- मैंग्नीज, पौटेशियम, फोलेट, फाइबर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को पोषण प्रदान करके गहराई से चेहरे पर चमक लाते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर चुकंदर का फेसपैक लगाने से आपकी स्किन ग्लो करेगी।
चेहरे की क्लीजिंग के लिए आप चुकंदर का प्रयोगकर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इसे छीलकर कद्दूकस करके रस निकाल लें। अब इस रस को अपने चेहरे पर लगाकर पानी के साथ स्किन को क्लीन करें।
चुकंदर से चेहरे को क्लीन करने के बाद 1 कटोरी में चुकंदर का रस लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच संतरे का पाउडर डालें। अगर आपको पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लग रहा है, तो आप इसमें 1 चम्मच गुलाबजल मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। करीब 20 से 30 मिनट बाद जब फेसपैक चेहरे से सूख जाए, तो गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। सप्ताह में दो बार इस फेसपैक को चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन पर गुलाबी निखार आएगा।
फेसपैक लगाने के बाद आप चुकंदर से अपने चेहरे की फेस मसाज कर सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच कच्चा दूध, 1 चम्मच बादाम का तेल और 1 चम्मच चुकंदर का रस डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाकर करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इससे आपकी स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा, जो आपकी स्किन पर गुलाबी निखार लाने में प्रभावी है।
चेहरे पर गुलाबी निखार पाने के लिए आप चुकंदर का प्रयोग स्किन पर कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको चुकंदर से किसी तरह की परेशानी या फिर एलर्जी है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका चेहरे पर इस्तेमाल करें।