hamburger icon
A
Read in English

चुकंदर से चेहरे पर पाएं गुलाबी निखार, इन 3 तरीकों से चेहरा करें साफ

Beetroot For Glowing Skin : चेहरे पर गुलाबी निखार पाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी लाभ होगा। आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 20, 2023 11:28 AM IST

Beetroot For Glowing Skin : भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत और स्किन का ख्याल रखना बहुत ही मुश्किल हो गया है। हर व्यक्ति चाहता है कि उनकी स्किन पर निखार आ सके, लेकिन धूल-मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण की वजह से ऐसा मुश्किल सा हो गया है। कई लोग अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए कई तरह के केमिकल्स उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। इन केमिकल्स से भले ही आपकी स्किन तुरंत चमक उठे, लेकिन इससे नुकसान होने की भी संभावना होती है। ऐसे में नैचुरल उपायों से चेहरे पर निखार पाने की कोशिश करनी चाहिए। इन नैचुरल उपायों में चुकंदर शामिल है। चुकंदर के प्रयोग से आप अपनी स्किन पर ग्लो पा ससकते हैं। आइए जानते हैं गुलाबी स्किन पाने के लिए कैसे करें चुकंदर का (Chukandar se payein Gulabi Nikhar) प्रयोग? 

स्किन पर गुलाबी निखार पाने के लिए कैसे लगाएं चुकंदर?

चुकंदर के कई फायदे हो सकते हैं। चेहरे पर गुलाबी निखार पाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें प्रयोग?

चुकंदर का रस और हल्दी लगाएं

चेहरे की रंगत सुधारने के लिए चुकंदर का रस और हल्दी का प्रयोग करें। इसके लिए 2 चम्मच चुकंदर का रस और 1 चुटकी हल्दी मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन की रंगत में सुधार आएगा। साथ ही आपकी स्किन संक्रमण से मुक्त हो सकती है।

मुल्तानी मिट्टी और चुकंदर का करें प्रयोग

चेहरे पर गुलाबी निखार पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और चुकंदर का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 1 चुकंदर को पीसकर इसका रस निकालकर डालें। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें। अगर पेस्ट पतला नहीं हुआ है तो इसमें थोड़ा गुलाबजल मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों पर पानी लगाकर करीब 2 मिनट तक के लिए मसाज करें। इसके बाद चेहरा अच्छे से साफ कर लें। इससे आप अपने चेहरे पर गुलाबी निखार पा सकते हैं। साथ ही यह आपकी स्किन को डार्क सर्कल से बचाव कर सकता है।

एलोवेरा और चुकंदर से लाएं निखार

चेहरे पर गुलाबी निखार पाने के लिए एलोवेरा और चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और चुकंदर का रस मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 2 मिनट तक स्क्रब करें। बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे आपकी स्किन काफी ग्लो करेगी। साथ ही चेहरे से दाग-धब्बों की परेशानियां भी कम हो सकती हैं। 

चेहरे पर गुलाबी निखार पाने के लिए आप चुकंदर का इन तरीकों से प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको चुकंदर से किसी तरह की एलर्जी है तो इसका प्रयोग करने से बचें।