Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे पर लगाएं 1 खास जड़ीबूटी, निखार देख नहीं होगा यकीन

Chehre Ke Liye Khas Jadi Buti: आज हम आपको इस लेख में चेहरे पर एक ऐसी खास जड़ी बूटी लगाने का तरीका बताने वाले हैं जो आपकी त्वचा को निखारने के साथ उसे साफ और पिंपल रहित बनाएगी।

चेहरे पर लगाएं 1 खास जड़ीबूटी, निखार देख नहीं होगा यकीन

Written by Vidya Sharma |Published : July 21, 2025 7:48 AM IST

Chehre Par Nikhar Lane Wali Jadi Buti: चेहरे पर नेचुरल निखार लाना कोई आसान बात नही है, लेकिन हर कोई केमिकल वाले ब्यूटी और स्किन केयर का इस्तेमाल करके प्राकृतिक निखार तो नहीं पा सकता है। ऐसे में आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है जैसा आप ग्लो पाना चाह रहे हैं वो सिर्फ एक जड़ी बूटी से ही आ सकता है और वो है तुलसी के पत्ते। जी हां, सेहत के लिए फायदेमंद ये पत्ते हमारी स्किन के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। कैसे? आइए आपको तुलसी के पत्तों को लगाने का तरीका और फायदों के बारे में जानते हैं।

पहले जानें चेहरे पर तुलसी के पत्ते लगाने के फायदे (Basil Leaves Benefits For Face)

तुलसी की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और कूलिंग प्रॉपर्टी होती है। ये सभी गुण चेहरे पर एक्ने-पिंपल्स की समस्या को बढ़ने से रोकते हैं, चेहरे पर जमा होने वाले तेल को कम करते हैं और त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। आइए अब आप आपको तुलसी की पत्तियों को चेहरे पर लगाने का तरीका जानें।

तुलसी की पत्तियों से फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए? (Basil Face Pack Ingredients)

तुलसी की पत्तियों से फेस पैक बनाने के लिए आपको नीचे बताई गई सामग्रियों की जरूरत है- 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • तुलसी की पत्तियां- 15-20
  • एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
  • गुलाब जल- 4 चम्मच
  • बेसन- 2 चम्मच

ऐसे तैयार करें तुलसी फेस पैक (How TO Make Tulsi Face Pack)

  • सबसे पहले आप एक मिक्सी लें और उसमें तुलसी की पत्तियां और एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें।
  • तैयार पेस्ट को एक कटोरी में निकालें और उसमें बेसन और गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • देखें कैसे मिनटों में तैयार है तुलसी का फेस पैक।
  • इसे आप अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। 
  • समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें और फिर देखें कैसे आपके चेहरे पर कमाल का निखार आता है।

Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या तुलसी रात भर मुंहासे दूर कर सकती है?

जी हां, तुलसी के प्राकृतिक जीवाणुरोधी और सूजनरोधी गुण मुंहासे वाली त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं।

तुलसी के साइड इफेक्ट क्या हैं?

सेंसिटिव स्किन वालों को तुलसी का इस्तेमाल करने पर त्वचा पर खुजली हो सकती है, इसलिए पैक इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

क्या तुलसी लगाना चेहरे के लिए अच्छा है?

तुलसी एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुणों से भरपूर है, जो त्वचा को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करता है और एक्ने-पिंपल्स कम करता है।

चेहरे पर तुलसी का उपयोग कैसे करें?

आप तुलसी की पत्तियों या फिर पाउडर से फेस पैक या फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।