
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : May 2, 2026 1:24 PM IST
Image credits by: Banana peel for Hair Growth
Banana Peel for Hair Growth : केला खाकर अक्सर हम इसके छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन यही कचरा आपके बालों की ग्रोथ के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह बालों के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है? तो आपको बता दें कि केले के छिलकों में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जिसकी मदद से बालों की ग्रोथ को बेहतर किया जा सकता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन B6 और विटामिन C जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देकर बालों की मजबूती और ग्रोथ को बढ़ावा दे सकते हैं। इस लेख में हम आपको बालों को घना, मजबूत बनाने के लिए केले के छिलकों का किस तरह इस्तेमाल करें, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं-
Researchgate.netकी एक स्टडी के मुताबिक, केले के छिलकों के इस्तेमाल बाल झड़ने की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। दरअसल, केले के छिलकों का एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड और विटामिन से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल आप अपने बालों पर सीरम की तरह कर सकते हैं, जो उलझे बालों की परेशानी भी कम कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से कुछ सप्ताह तक इसका प्रयोग करते हैं, तो इससे काफी हद तक बाल झड़ने की परेशानी कम हो सकती है।
अगर आप अपने बालों में केले के छिलकों का पानी या फिर हेयर मास्क लगाते हैं, तो इससे बालों की जड़ों को मजबूती मिल सकती है। यह आपके बालों की स्कैल्प की नमी को बनाए रखने में प्रभावी साबित हो सकता है। इससे आपके बाल काफी कम टूटते हैं।
बालों की ग्रोथ के लिए मैग्नीशियम काफी अच्छा सोर्स माना जाता है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है, जिससे स्कैल्प को भरपूर रूप से पोषण मिलता है। इससे आपके बालों को भरपूर रूप से पोषण मिल सकता है।
केले के छिलकों में मौजूद विटामिन बी12 और विटामिन सी कोलेजन बनाने में मदद करते हैं, जो बालों की मजबूत बनावट के लिए जरूरी है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे बालों की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।
सबसे पहले केले का छिलका लेकर इसे पीस लें। अब इसमें नारियल के तेल और शहद को मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें। तैयार पैक को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। ध्यान रखें कि इस पैक को अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद अपने बालों को शॉवर कैप से ढक लें और मास्क को 30-45 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में बालों को नॉर्मल पानी से धो लें।
Dislaimer : ध्यान रखें कि यह बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा हो सकता है। लेकिन पूरी तरह से इस पैक पर निर्भर रहना सही नहीं होता है। इसके साथ-साथ आपको अपने लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.