डैंड्रफ से मिलेगा छुटकार ऐसे करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

ड्रैंडफ की वजह से सर में खुजली और संक्रमण का भी खतरा होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 8, 2018 1:41 PM IST

बालों की सबसे बड़ी समस्या होती है डैंड्रफ का होना। यदि किसी को डैंड्रफ की समस्या हो जाती है तो उससे छुटकारा मिलना बहुत मुश्किल होता है। ड्रैंडफ को लेकर तमाम तरह के शैम्पू बाजार में हैं लेकिन उनका बहुत ज्यादा असर नहीं होता है।

ड्रैंडफ की वजह से सर में खुजली और संक्रमण का भी खतरा होता है। इससे बचने के लिए जल्द से जल्द इसका इलाज किया जाना चाहिए। हम आपको बेहद नेचुरल तरीके को बता रहे हैं जो बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से ड्रैंड्रफ से छुटकारा मिल जायेगा।

बेंकिग सोडा में एंटीसेप्टिक गुण होता है जो डैंड्रफ की वजह से होने वाले फंगल इंफेक्शन के खतरे को भी कम करता है। बरसात के मौसम में अगर आपके सर में डैंड्रफ हैं तो इसका इलाज जल्द कर लेना चाहिए।

बेकिंग सोडा और नारियल तेल

बेंकिंग सोडा का नारियल के साथ इस्तेमाल करके डैंड्रफ से छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच नारियल तेल और एक ही चम्मच शहद को मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। तीनों सामग्री से जो मिक्स तैयार हो उसे सर में गहराई तक लगा लें और इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें जब यह सूख जाये तो अच्छी तरह से बालों को धो लें। यह एक तरह का नेचुरल मास्क है, इसका प्रयोग आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।

नीबू और बेकिंग सोडा

नींबू का उपयोग अगर बेकिंग सोडा के साथ किया जाय तो वह बहुत ही असरदायक हो जाता है। दो चम्मच नीबू के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। बने हुए पेस्ट को सर में लगाकर मालिश करें और कुछ देर के लिये छोड दें। जब हल्का सूख जाये तो बालों को अच्छी तरह से धो लें।

बेकिंग सोडा और ऑलिव ऑयल

डैंड्रफ के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल अगर ऑलिव ऑयल के साथ किया जाता है तो यह बहुत असरकारक होता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच अंडे की जर्दी डालकर एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर फेंट लें। इस मिक्स पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं और 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद बालों को अच्छी तरह से साफ कर लें।

चित्रस्रोत-Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source