डार्क सर्कल हटाने के लिए इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें एलोवेरा, लौट आएगी आंखों की खूबसूरती

Aloe Vera Se Dark Circles Kaise Hataye:  डार्क सर्कल्स हटाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। जानें प्रयोग के 4 तरीके -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : August 23, 2023 3:46 PM IST

Aloe Vera Se Dark Circles Kaise Hataye:  डार्क सर्कल्स यानी आंखों के नीचे काले घेरे आपकी खूबसूरती को कम कर सकते हैं। ऐसे में, इन्हें दूर करना बहुत जरूर हो जाता है। डार्क सर्कल्स होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिनमें अनियमित जीवनशैली, ज्यादा तनाव, शरीर में पोषक तत्वों की कमी या गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल शामिल हैं। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए अधिकतर लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इनसे भी कुछ खास रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में, आप चाहें तो डार्क सर्कल्स हटाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा में कोलेजन को बूस्ट करते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा का इस्तेमाल करने से पिगमेंटेशन और डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। यह आंखों के आस-पास की स्किन को नरिश भी करता है। तो चलिए, इस लेख में जानते हैं कि डार्क सर्कल्स हटाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किन-किन तरीकों (Dark Circles Hatane ke Liye Aloe Vera Gel) से किया जा सकता है।

एलोवेरा और आलू का रस

डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आप एलोवेरा में आलू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। आलू में विटामिन-सी होता है, जो त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच आलू का रस डालकर मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को आंखों के आसपास लगाएं। करीब 15 मिनट बाद इसे पानी से साफ कर लें। इसके रेगुलर इस्तेमाल से डार्क सर्कल की समस्या दूर हो जाएगी।

एलोवेरा और गुलाब जल

एलोवेरा और गुलाब जल, दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। एलोवेरा त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है। वहीं, गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट रखता है। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए आप इन दोनों को एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में एलोवेरा जेल और गुलाबजल को मिक्स करें। अब इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट बाद इसे पानी की मदद से साफ कर लें।

एलोवेरा और नींबू का रस

अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो गए हैं, तो आप एलोवेरा और नींबू का रस लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। एलोवेरा और नींबू का मिश्रण त्वचा के कालेपन को दूर करेगा।  साथ ही, रंगत को निखारने में भी मदद करता है।

एलोवेरा और शहद

आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आप एलोवेरा और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके आंखों के नीचे की त्वचा साफ होगी।

डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन 4 तरीकों से एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source