गंजी होती खोपड़ी को भरा-भरा कर सकता है एलोवेरा, सप्ताह में 2 बार बालों में ऐसे करें इस्तेमाल

How To Use Aloe Vera For Hair Growth and Thickness :  बालों की खूबसूरती बढ़ाने से लेकर झड़ते बालों की समस्या को दूर करने में एलोवेरा जेल फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 30, 2024 12:31 PM IST

How To Use Aloe Vera For Hair Growth and Thickness : एलोवेरा न सिर्फ स्किन को सनबर्न से प्रोटेक्ट करता है, बल्कि यह बालों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी प्रभावी हो सकता है। नियमित रूप से बालों में एलोवेरा जेल लगाने से बालों की मजबूती को बेहतर किया जा सकता है। इससे स्कैल्प में होने वाली खुजली को शांत करने से लेकर चिपचिपे बालों की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप लंबे समय से गंजेपन की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एलोवेरा जेल आपके लिए बेस्ट (Aloe Vera for Hair Loss) हो सकता है। आइए जानते हैं गंजेपन में किस तरह फायदेमंद है एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel benefits for hair) किस तरह करें इस्तेमाल?

बालों को दोबारा लाने में कैसे फायदेमंद है एलोवेरा? - Can aloe vera repair damaged hair in Hindi

कुछ लोगों का कहना है कि एलोवेरा के प्रयोगसे बालों का विकास बेहतर किया जा सकता है, लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हालांकि, रिसर्चकर्ताओं का मानना ​​है कि एलोवेरा में मौजूद एलोइनिन नामत रासायनिक यौगिक बालों के विकास को बढ़ावा देने में मददगार होते हैं। यह मुख्य रूप से एलोपेसिया नामक रोग (बालों के झड़ने की स्थिति) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

बालों में कैसे लगाएं एलोवेरा जेल? - How to Apply Aloe Vera Gel on Hair in Hindi

बालों में एलोवेरा जेल लगाने के लिए आप डायरेक्ट मार्केट से एलोवेरा जेल खरीदकर अपने बालों पर लगा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप अपने बगीचे या फिर गमले से एलोवेरा की पत्तियों को तोड़कर इसके बीच से टुकड़ कर दें।

  • अब इसके जेल को बाहर निकालकर इसमें 1 चम्मच करी पत्ते का रस, 1 चम्मच मेथी पाउडर मिक्स करके करीब 20 मिनट के लिए अपनी खोपड़ी में लगाएं।
  • 20 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें।
  • इसी तरह सप्ताह में 2 बार एलोवेरा जेल लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।

ध्यान रखें कि एलोवेरा जेल से आप बालों की ग्रोथ अच्छी कर सकते हैं, लेकिन इससे बालों को दोबारा नहीं उगाया जा सकता है। किसी भी तरह के रिसर्च में इस बात का प्रमाण नहीं मिला है कि एलोवेरा जेल आपके बालों को दोबारा उगाने में असरदार होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source