महंगे-महंगे शैंपू और कंडीशनर से नहीं रोक पा रहे हैं बालों का झड़ना? फ्री के इस पत्ते से करें इसका इलाज

Aloe Vera for Hair Fall :  झड़ते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 22, 2023 11:56 AM IST

Aloe Vera for Hair Fall : आधुनिक समय में हम में से कई लोग गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। बालों का झड़ना कई लोगों के लिए काफी ज्यादा कष्टदायी और निराशाजनक अनुभव हो सकता है। ऐसे में कई लोग अपने झड़ते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए तरह-तरह शैंपू, कंडीशनर्स और हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन हेयर प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो आपके बालों को कई तरह से नुकसान सकते हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल नैचुरल तरीके से खूबसूरत, घने हों, तो इसके लिए आप एलोवेरा का प्रयोग कर सकते हैं। एलोवेरा आपके झड़ते बालों की समस्या को कम करके बालों की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है। आइए जानते हैं बालों को झड़ने से रोकने के लिए एलोवेरा का कैसे करें इस्तेमाल?

अंडे के साथ लगाएं एलोवेरा 

बालों के विकास के लिए एलोवेरा का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में अंडे को मिक्स कर सकते हैं। यह हेयर पैक आपके झड़ते बालों की समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले सफेद अंडे की जर्दी लें, इसमें थोड़ा सा जैतून का तेल और एलोवेरा मिलाएं। अब इसे अपने बालों को एप्लाई करें और करीब 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें। इससे बालों का झड़ना कम होगा, साथ ही बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। 

मेथी के बीजों के साथ लगाएं एलोवेरा 

झड़ते बालों की समस्याओं को कम करने के लिए मेथी का बीज काफी ज्यादा कारगर हो सकता है। मेथी का बीज बालों पर जादू की तरह काम कर सकता है। इससे बालों के रोम के पुनर्निर्माण में मदद मिल सकती है। यह बालों को झड़ने से रोक सकता है। 

इसका प्रयोग करने के लिए एक कप मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। इसे पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। दोनों सामाग्री को अच्छे से मिक्स करके इसे बालों पर लगाएं और करीब 1 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है।

नारियल के दूध के साथ बालों में लगाएं एलोवेरा

नारियल का दूध आपके बालों की कंडीशनिंग को बेहतर कर सकता है। इससे आपके बाल काफी ज्यादा हेल्दी हो सकते हैं। यह स्कैल्प और बालों को पोषण देने में फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से नारियल के दूध को बालों में एप्लाई करने से यह बालों को गहराई से पोषण दे सकता है। 

इसे बालों में लगाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा सा कटोरा लें, इसमें 4 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 4 बड़े चम्मच नारियल का दूध और 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने बालों को क्लीन कर लें। इससे बालों की खूबसूरती बढ़ सकती है। 

झड़ते बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बालों की समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में हेयर एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source