Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Face Or Eye Darkness Kaise Kam Kare: हम सभी अपने चेहरे से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, जिसमें त्वचा और आंखों के नीचे कालापन जमा होना सबसे आम परेशानी है। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे आपका सही डाइट न लेना, गलत स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना, स्किन टाइप के अनुसार चीजें न लगाना और सही तरीके से त्वचा की सफाई न करना आदि। यह सभी चीजें आपकी स्किन को खराब कर सकती हैं।
लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम सभी के पास कुछ ऐसी चीजें उपलब्ध हैं जो एकदम नेचुरल भी हैं और स्किन को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। आज हम आपको इस लेख में ऐसी ही कुछ 4 चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो स्किन की डार्कनेस और अंडर आई का कालापन दूर करने में आपकी मदद करेंगी। तो फिर देर किस बात की है, आइए हम सभी अपनी स्किन को साफ व खूबसूरत बनाने के इन तरीकों के बारे में जानें।
आपने गौर किया होगा कि चेहरे से ज्यादा हमारी आंखों के नीचे कालापन रहता है। इसका कारण आपका पर्याप्त मात्रा में नींद न लेना, स्ट्रेस लेना, शारीरिक और मानसिक थकान और दिल खोलकर न रोना हो सकता है। इसके अलावा आपका गलत व कम पोषण वाली डाइट लेना भी समस्या को बढ़ाता है। आइए अब हम इन समस्याओं को ठीक करने के तरीकों के बारे में जानते हैं।
आप विटामिन ई की एक कैप्सूल का एक पत्ता ले लें और रोजाना इस तेल को कैस्टर ऑयल के साथ मिलाकर अपने चेहरे और आंखों के नीचे मालिश करें। यह स्किन को अपने एंटी एजिंग इफेक्ट से टाइट बनाएगा, फाइन लाइंस को कम करेगा और पूरे चेहरे की डार्कनेस को कम करने में मदद करेगा।
एक ओर जहां शहद में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-एजिंग, एंटी बैक्टीरियल और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं। शहद हमारी स्किन को ड्राई होने से बचाता है और उसे हेल्दी बनाने में मदद करता है। वहीं अगर हम आलू की बात करें तो इसमें मौजूद ब्लिचिंग गुण हमारी स्किन से डार्कनेस और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। यह दोनों मिलकर हमारी स्किन को क्लियर बनाने में फायदेमंदसाबित होते हैं।
बादाम के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी होती है, जो डार्क अंडर आई और चेहरे के कालेपन को दूर करने में मदद करता है। इसे लगाने के लिए पहले आप अपने चेहरे और हाथों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। अब बादाम के तेल की 2-3 बूंदें अपनी हथेली पर रखें और इसे अपने चेहरे और आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करें।
आम सा दिखने वाले गुलाब जल में विटामिन ए पाया जाता है। यह हमारी स्किन को गहराई से साफ करने और स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप इसे अपने चेहरे पर टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर गुलाब जल लगाने के लिए आप एक कॉटन पैड लें और गुलाब जल में डुबोकर आंखों सहित अपने अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और ओवरनाइट के लिए छोड़ दें। सुबह तक ये आपकी स्किन को कमाल का निखार देगा।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आंवला जूस, धनिया का पानी, ग्रीन टी आदि का सेवन कर सकते हैं।
आप रोज रात को सोने से पहले अपने मेकअप साफ करें और चेहरे पर जो भी लगाएं अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही लगाएं। ये स्किन टोन को मैनेज करने में मदद करेगा।
धूप के सम्पर्क में आने से स्किन में मेलनीन का प्रॉडक्शन तेजी से होता है। इससे स्किन की डार्कनेस बढ़ सकती है। वहीं, अनहेल्दी डाइट, कुछ बीमारियों और एलर्जी के कारण भी स्किन का रंग काला पड़ सकता है।
चेहरे पर तुरंत निखार तभी संभव है जब आप स्वस्थ खानपान लें, तला हुआ खाने से बचें, फल, दूध जैसी चीजें खाएंगे और रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।