उमस भरी गर्मी में बालों की चिपचिपाहट कैसे दूर करें?

Hair Care In Humidity: क्या आप भी इस उमस भरी गर्मी में अपने बालों की चिपचिपाहट से परेशान हैं? अगर हां तो फिक्र न करें, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में 3 असरदार ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद साबित होंगी।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : September 30, 2025 1:17 PM IST

Balo Ki Dekhbhal Kaise Kare: आजकल जिस तरह उमस भरी गर्मी हो रही है, ऐसे में बालों की हालत खराब होना कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि ह्यूमिडिटी में पसीना आता है और इस दौरान बालों पर धूल-मिट्टी चिपक जाती है और स्कैल्प पर भी पपड़ी जमा हो जाती है। ऐसे में पुरुषों से लेकर महिलाओं तक, हर किसी को अपने बालों का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है।

इसलिए आज हम आपको इस लेख में बालों की देखभाल करने की 3 बहुत ही असरदार ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं। ये ट्रिक्स न सिर्फ आपके बालों से चिपचिपाहट को दूर करने में मदद करेंगी, बल्कि स्कैल्प को साफ करने, बालों को पोषण देने व उन्हें नरिश करने में फायदेमंद साबित होंगी। तो फिर देर किस बात की है? आइए बिना देर किए इन तरीकों के बारे में जानते हैं ताकि बालों की स्थिति को समय रहते ठीक किया जा सके।

कम करें तेल का इस्तेमाल

कुछ महिलाएं व पुरुषों की आदत होती है कि वह रोजाना भर-भरकर अपने बालों पर तेल लगाते हैं, जो कि गलत है। जी हां और ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी ये आदत हेयर फॉलिकल्स को बंद कर देती है और स्कैल्प पर डैंड्रफ की परत बना देती है। इसलिए कोशिश करें कि अगर तेल लगाना भी हो तो नहाने से 30 मिनट पहले लगाएं और फिर हेयर वॉश कर लें।

लंबे समय तक बाल न धोने से बचें

पुरुष तो रोजाना बाल धो लेते हैं, लेकिन महिलाएं हफ्ते में 2 बार ही अपने बालों को धोती हैं। ऐसे में स्कैल्प पर लंबे समय तक गंदगी की परत जमी रहती है जो जलन वाली खुजली और फोड़े पैदा करने का काम करता है। इसलिए आप एक-एक दिन छोड़कर हेयर वॉश करें और स्कैल्प को साफ रखें। रोजाना बाल धोने के नुकसान बहुत हैं, इसलिए हफ्ते में 3 बाल हेयर वॉश तो जरूर करें।

आजमाएं नेचुरल रेमेडीज

इन सब ट्रिक्स के साथ आप अपने बालों पर कुछ नेचुरल रेमेडीज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जैसे हेयर वॉश करने से पहले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल, आंवला का हेयर मास्क, बालों पर चावल  के पानी का स्प्रे और दही और नींबू के रस का इस्तेमाल। ये सभी तरीके आपके बालों को हेल्दी व साफ करने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं और इस उमस भरे मौसम में उनकी केयर करने में मदद कर सकते हैं।

Highlights

  • गर्मियों में व बदलते मौसम में बालों को एक्ट्रा केयर की जरूरत होती है।
  • बालों को नरिश रखने के लिए आप घेरलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • लंबे समय तक बाल न धोने से स्कैल्प पर गंदगी जमा हो सकती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बालों में शाइन कैसे लाएं?

नारियल तेल, सेब का सिरका, एलोवेरा, शहद, और दही जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करके बालों को चमकदार और मुलायम बनाया जा सकता है।

क्या मानसून में बालों में नारियल का तेल लगाना चाहिए?

हां, मानसून के मौसम में बालों और स्कैल्प के लिए नारियल का तेल बिल्कुल सही है। यह लाइट और कम चिपचिपा होता है। साथ ही नारियल तेल एंटी-ंफंगल तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। इस तरह स्कैल्प में इंफेक्शन की समस्या भी कम होती है।

बारिश के मौसम में बाल कैसे सुखाएं?

बारिश के मौसम में हमारे बाल ज्यादा कमजोर हो जाते हैं, ऐसे में हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल उन्हें और नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बालों को नेचुरली ही सुखने दें।

स्कैल्प साफ करने के लिए क्या करें?

अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो एक-एक दिन छोड़कर शैम्पू करें और अगर नॉर्मल या ड्राई है तो ऑयलिंग के बाद हेयर वॉश करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source