
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : June 28, 2022 4:15 PM IST
Skin care tips for humid weather: भारत में गर्मी के बाद और बरसात के दौरान वातावरण में ह्यूमिडिटी बहुत रहती है। इस दौरान अजीब सी चिपचिपी गर्मी पड़ती है जो कि स्किन की परेशानियों को ज्यादा बढ़ाती है। दरअसल, अत्यधिक गर्मी और आर्द्रता एनहाइड्रोसिस (how humidity affects skin) को ट्रिगर कर सकती है, जिससे नमी त्वचा के नीचे फंस जाएगी, जिससे चकत्ते और अन्य स्किन की समस्याएं हो सकती हैं। जैसे एक्ने, एलर्जी और ऑयली स्किन। ऐसे में आपको सर्दी, गर्मी और बरसात की तरह ह्यूमिडिटी के लिए भी खास स्किन केयर रूटीन अपनाना (How to take care of your skin in humid weather) चाहिए।
नमी के कारण पसीना आता है और पसीने में गंदगी चेहरे पर ज्यादा जमा हो जाती है। इसके अलावा, आपका शरीर पसीने के माध्यम से नमक को बाहर निकालता है, जो आपकी त्वचा से चिपक जाता है। ये सभी कारक त्वचा के छिद्रों को बंद कर सकते हैं, जिससे आपकी रूखी त्वचा और रूखी और ऑयली हो सकती है। साथ ही एक्ने और पिंपल्स की समस्या और बढ़ सकती है। इसलिए अपने चेहरे की साफ-सफाई करते रहें। इसके लिए ठंडे पानी और हल्के फेस वाश का उपयोग करें।
ह्यूमिडिटी और ऑयली स्किन चेहरे पर डेड स्किन का कारण बनते हैं। ये आपकी स्किन पर कई समस्याएं पैदा करते हैं। जैसे कि ये पहले को कोलेजन की कमी पैदा करते हैं और स्किन को अंदर से तोड़ने लगते हैं। ऐसे में जरूरी यह है कि त्वचा को पर्याप्त रूप से मॉइस्चराइज करें और मृत त्वचा कोशिकाओं को होने से रोकें। उसके बाद त्वचा को हफ्ते में दो बार स्क्रब करें।
जिन लोगों की त्वचा स्वाभाविक रूप से तैलीय होती है, वे जानते हैं कि उमस भरे मौसम में उनकी स्किन और खराब हो जाती है। ऐसे में रेटिनॉल और एएचए जैसे सक्रिय अवयवों के माध्यम से त्वचा के तेल उत्पादन को नियंत्रित करें। इसके अलावा शरीर को अधिक हाइड्रेट करें। दरअसल, रेटिनॉल त्वचा बनाने के लिए कोलेजन को उत्तेजित करता है, जो छिद्रों को कसने में मदद करता है और तेल उत्सर्जित करने के लिए इसे कम संवेदनशील बनाता है
ह्यूमिडिटी जब बढ़ने लगती है तो ये स्किन को अंदर से और सेंसिटिव बनाने लगती है। ऐसे में आपको स्किन को अंदर से स्वस्थ रखने के लिए फेस मास्क में जरूरी बदलाव करना चाहिए। जैसे कि आप अपने फेस मास्क में नींबू जैसे तत्वों को बढ़ा दें जो कि साइट्रिक एसिड से भरपूर है और स्किन की सफाई मेंमदद करते हैं। इसके अलावा आप मुल्तानी मिट्टी और खीरे जैसे चीजों से बने फेस मास्क का ज्यादा इस्तेमाल करें जो कि स्किन टोनिंग को बेहतर बनाने के साथ चेहरे को अंदर से हाइड्रेट करते हैं।
मानसून के दौरान, आपकी त्वचा में अधिक तेल, डेड सेल्स और प्रदूषक जमा हो जाते हैं। ऐसे में चेहरा धोना पर्याप्त नहीं है। इसलिए आपको घर पर साप्ताहिक फेशियल भी करना चाहिए जिसमें त्वचा को हेल्दी रखने और ऑयल बैलेंस करने में मदद मिलती है। तो, ह्यूमिडिटी भरे मौसम में स्किन को हेल्दी रखने के लिए इन टिप्स की मदद लें।