
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : October 18, 2025 11:29 AM IST
Diwali Par Golden Glow Ke Liye Home Remedy: दिवाली में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और हम अपने चेहरा सही तरीके से ख्याल ही नहीं रख पा रहे हैं। कई महिलाएं तो घर का काम व साफ-सफाई में इतनी बिजी हो जाती हैं कि दिवाली के दिन या उससे 1 दिन पहले पार्लर जाती है ताकि की स्किन क्लीन-अप करवा पाए। वैसे तो त्योहारों में पार्लर में कई ऑफर मिल सकते हैं, लेकिन कैसा हो अगर हम कहें कि आप घर पर ही सोने सा कमाल का निखार पा सकते हैं!
जी हां, आज हम आपको घर पर ही गोल्डन फेशियल करने का एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जो बनाने में भी आसान है और इस्तेमाल करने में भी, साथ ही इसमें आपको कोई खर्चा भी नहीं होगा। यानी कि एकदम फ्री। तो फिर देर किस बात की है, आइए बिना देर किए हम इस किफायती और चेहरे पर सोने सा निखार देने वाले फेशियल को बनाने का तरीका जानें। ताकी दिवाली पर सबकी नजरें आप पर ही टिक जाएं।
फेशियल करने से पहले आप अपनी स्किन को कच्चे दूध और रोज वॉटर की मदद से साफ कर लें। यानी कि एक कटोरी में दूध और गुलाब जल की बराबर मात्रा डालकर उसमें रुई डुबोएं, इस के बाद भीगी हुई रुई से अपने चेहरे को साफ करें। यह नुस्खा त्वचा से सारी गंदगी को एक बार में बाहर निकाल फेंकेगा।
गोल्डन फेशियल बनाने के लिए आपको चाहिए 3 चम्मच शहद, उसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन, 1/3 चम्मच हल्दी और 2-3 चम्मच गुलाब जल। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, लीजिए तैयार है गोल्डन फेशियल पैक। आप इस पैक की पतली सी लेयर अपने फेस पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें और फिर देखें कैसे आपकी स्किन ग्लो करती है।
शहद में एंटी एजिंग, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हमारी त्वचा को हर पूरे में सुरक्षित रखने का काम करते हैं। अगर आप चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करती हैं तो यह गोल्डन ग्लो लाने के साथ फाइन लाइंस को कम करने, त्वचा को ड्राई होने से बचाने और स्किन को दिवाली पॉल्यूशन से बचाने में मदद करता है।
पार्लर में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है, जो त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है और रेडनेस का कारण बन सकता है। वहीं अगर आप होममेड गोल्डन फेशियल का उपयोग करती हैं तो यह त्वचा को पोषण देने, उसे नरिश रखने और नेचुरल ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।