... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 18, 2020 4:38 PM IST
Skin Care Tips: चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण हमारी त्वचा झुलस जाती है। ऐसे में हमें अपने चेहरे का विशेष ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि गर्मी में स्किन काफी संवेदनशील होता है। इस सीजन में चेहरे पर रैशेज और टैनिंग होने की संभावना अधिक होती है। इसके अलावा आंखों में संक्रमण का खतरा भी अधिक होता है, इसलिए गर्मियों में इससे बचने के उपाय अपनाने चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप झुलसती गर्मी में स्किन (Skin Care) का ख्याल रख सकते हैं।
गर्मियों में आप जब भी अपने घर से बाहर निकलें, तो चेहरा जरूर ढकें। ऐसे सीजन में आंखों में इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है। इसलिए धूप का चश्मा लगाएं। इससे धूल-मिट्टी से भी बचा जा सकता है। गर्मियों के सीजन में टैनिंग और सन बर्न की समस्या काफी ज्यादा होती है। सन बर्न से बचाव के लिए जब भी घर से बाहर निकलें, चेहरे पर सन स्क्रीन का प्रयोग ज़रूर करें।
अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में आपकी त्वचा चमकदार रहे तो चेहरे पर सेब का पैक लगाएं। पहले सेब को अच्छी तरह से मैश करें। इसमें शहद और हल्दी मिलाएं। इस पैक को लगाने से चेहरे को विटामिंस मिलता है। इस पैक को लगाने से चेहरे की नमी बरकरार रहती है।
गर्मियों में धूप की वजह से चेहरे पर काफी जलन होती है। ऐसे में आप चेहरे पर बर्फ के कुछ टुकड़ों से सिकाई करें। इससे आपको काफी सुकून मिलेगा। इसके साथ ही खोई हुई नमी लौटेगी। बर्फ के साथ आप गुलाब जल भी लगा सकते हैं। इससे चेहरे की चमक बढ़ेगी।
ऑयली स्किन के लिए खीरे को मैश करके अपने चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें। इस पेस्ट से चेहरे पर मौजूद एक्ट्रा तेल निकल जाते हैं। गर्मियों में सन बर्न की समस्या काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का पेस्ट लगा सकते हैं।
गर्मियों में नहाने के पानी में नींबू के रस का इस्तेमाल करें। इससे दिनभर ताजगी महसूस होगी। साबुन का इस्तेमाल कम से कम करें। साबुन के स्थान पर आप शहद युक्त शॉवर जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा मसूर दाल, हल्दी और शहद का उबटन आप अपने शरीर पर लगा सकते हैं। इससे गर्मियों में स्किन पर होने वाले निशान दूर होंगे। चेहरे को टॉवल से पोंछने के बजाए अपने आप सूखने दें। इससे चेहरे पर ठंडक बनी रहेगी। साथ ही गंदगी भी जमा नहीं होगी।
Skin Care Tips : ग्लोइंग स्किन पाना है, तो ना करें इन 4 चीजों का सेवन
ग्रीन टी फेस मास्क लगाने के होते हैं कई फायदे, जानें बनाने की विधि