
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : June 12, 2026 10:43 AM IST
स्किन केयर टिप्स
अभी मौसम ऐसा हो गया है कि सुबह धूप होती है तो कुछ ही घंटों में बारिश आ जाती है। "ऐसे में हमारी त्वचा को बदलते मौसम का असर झेलना पड़ता है, क्योंकि अधिक धूप में पसीना और एक्ने हो जाते है और अगर बरसात या ह्यूमिडिटी हो जाती है तो फिर हमारी त्वचा पर बहुत ही अधिक तेल जमा होने लगता है। ऐसे में हम सभी परेशान हो जाते हैं कि आखिर करें तो क्या करें। क्योंकि हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करे और क्लियर नजर आए।
इसलिए आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी स्किन केयर टिप्स और नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे की गंदगी को अच्छे से साफ कर पाएंगे और उसे ग्लोइंग बना पाएंगे तो फिर देर किस बात की है? आइए हम क्लियर और हेल्दी स्किन पाने के इन तरीकों के बारे में जानते हैं।
देखें ,स्किन को हेल्दी रखने का पहला रूल ही यह है कि आप उसे साफ रखें। इसके लिए एक नेचुरल या माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें। गर्मी और बारिश में पसीना और फेस पर एक्सट्रा ऑयल जमा होना लाजमी है, लेकिन अगर आप इससे होने वाले स्किन ब्रेकआउट से बचना चाहते हैं तो चेहरे को साफ रखें।
देखें ,अगर गर्मी से आपकी स्किन डल हो गई है तो रात को चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर सो सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि हर किसी की स्किन टाइप अलग-अलग होता है, इसलिए किसी को जलन व ड्राइनेस भी हो सकती है। आप इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगा सकते हैं और सुबह नॉर्मल पानी से चेहरे को वॉश कर सकते हैं।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन से पता चलता है कि डेयरी (खासकर स्किम्ड मिल्क) का सेवन करने से मुहांसे बढ़ सकते हैं। इसके उलट, दूध को त्वचा पर लगाने से उसमें मौजूद नैचुरल लैक्टिक एसिड की वजह से हल्की एक्सफोलिएशन और हाइड्रेशन मिल सकती है, हालांकि इसे मुख्य इलाज या फेस मास्क के तौर पर इस्तेमाल करने के पक्ष में बहुत कम क्लिनिकल सबूत मौजूद हैं।
इस बात का खास ध्यान रखें कि गर्मी हो, सर्दी हो या फिर बरसात क्यों न हो, आप अपनी स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। साथ ही यह बात भी दिमाग में रखें कि जिस भी प्रोडक्ट का आप इस्तेमाल करें वो स्किन टाइप के अनुसार ही हो। वरना स्किन अधिक ऑयली हो सकती है।
ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अगर बारिश हो रही है तो आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करें। यह गलती न करें, क्योंकि सनस्क्रीन का काम हमारी स्किन को यूवी रेज से प्रोटेक्ट करना तो होता ही है, साथ ही यह स्किन पर एक प्रोटेक्शन लेयर की तरह काम करता है। इसलिए घर से बाहर निकलने से लगभग 15-20 मिनट पहले SPF 30 या उससे अधिक वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
मुल्तानी मिट्टी स्किन से एक्सट्रा ऑयल को सोखने में मदद कर सकती है और त्वचा को गहराई से साफ करने में भी मदद कर सकती है। साथ ही मुल्तानी मिट्टी नेचुरल होती है, और पुराने समय से ही इसे त्वचा पर इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसका मतलब यह है कि कई लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद साबित हुई है। लेकिन अगर आप इसे अधिक मात्रा इस्तेमाल करते हैं तो यह त्वचा से सारा तेल सोख सकती है और स्किन को ड्राई बना सकती है।
डिस्क्लेमर: गर्मी में स्किन को हेल्दी रखने के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि आप बेसिक स्किन केयर को फॉलो जरूर करें। अपनी स्किन को हाईड्रेटिड रखें और केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें। यह कुछ आदतें हर मौसम में आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करेंगी। इसके अलावा अगर आपको एक्जिमा, रोसेशिया, एलर्जी या गंभीर मुंहासों की समस्या है, तो किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।