इन एक्सपर्ट टिप्स को करें फॉलों और केमिकल पील के बाद त्वचा का रखें ख्याल

केमिकल पील ट्रीटमेंट के बाद 10 दिनों तक चेहरे पर गर्म पानी या स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 10, 2018 8:34 PM IST

चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने और इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए केमिकल पील एक पॉप्युलर ब्यूटी ट्रीटमेंट है। इस प्रोसेस में आपके चेहरे की एक ऊपरी परत निकाल दी जाती है और अंदर की नर्म परत दिखायी पड़ती है जिसकी वजह से आपका चेहरा खिला-खिला दिखता है। लेकिन  इस ट्रीटमेंट के बाद आपको अपनी त्वचा का बहुत ख्याल रखना पड़ता है।

इस प्रोसेस में एक मिश्रण का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें एसिड या फ्रूट एक्सट्रेक्ट या मिल्क एक्सट्रेक्ट होता है। आप किस तरह के पील का इस्तेमाल करना चाहती हैं यह पूरी तरह आपके स्किन के टाइप और आपकी पसंद पर निर्भर करता है। लेकिन इस ट्रीटमेंट को कराने से पहले आप यह ज़रूर सोच लें कि आप इस ट्रीटमेंट से कैसा रिजल्ट चाहती हैं। सेलेब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ जयश्री शरद ने बताया की केमिकल पील ट्रीटमेंट के बाद किस तरह आपको अपनी स्किन की देखभाल करनी चाहिए और साथ ही उन्होंने शेयर कीं कुछ टिप्स जो आपकी त्वचा को केमिकल पील के बाद सुरक्षित रखने में मदद करेंगी-

  1. केमिकल पील हटाने के बाद चेहरे पर बर्फ का टुकड़ा घुमाएं और इसे 10-15 मिनट तक चेहरे पर उसके ठंडे पानी का लगा रहने दें।
  2. केमिकल पील ट्रीटमेंट के बाद 10 दिनों तक चेहरे पर गर्म पानी या स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  3. चेहरे की सफाई के लिए माइल्ड फेशियल क्लीनर का इस्तेमाल करें। दिखें खूबसूरत नवरात्री में शहनाज़ हुसैन की टिप्स के साथ।
  4. केमिकल पील ट्रीटमेंट के तुरंत बाद बिना सनस्क्रीन लगाये बाहर न जायें। अगर आपको काफी देर के लिए बाहर रहना हो तो 2-2 घंटों में  सनस्क्रीन लगाते रहें।
  5. स्किन पर किसी भी तरह की कि फेयरनेस क्रीम या एंटी-एक्ने क्रीम का प्रयोग गलती से भी ना करें।
  6. इसके अलावा स्किन पीलिंग कराते समय कभी भी ब्लीचिंग न करवाएं।
  7. केमिकल पील ट्रीटमेंट कराने के बाद कम से कम 2 दिन तक चेहरे पर कोई मॉश्चराइज़र ना लगाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source