Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

केमिकल वाले होली के रंगों से गायब हो जाती है बालों की चमक, जानिए होली में बालों की देखभाल कैसे करें

इस लेख में बताये गए हेयर टिप्स आपके बालों को रंगों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। आज से ही अपनाएं ये हेयर केयर टिप्स।

केमिकल वाले होली के रंगों से गायब हो जाती है बालों की चमक, जानिए होली में बालों की देखभाल कैसे करें

Written by Atul Modi |Updated : March 23, 2024 9:01 AM IST

क्या आप भी होली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं? होली एक बड़ा हिंदू फेस्टिवल है, जिसमें तमाम तरह के पकवान बनते हैं और ठंडाई और सुंदर रंगों से माहौल जमता है। हालांकि, इन सबके बीच हमारी त्वचा और बाल काफी ज्यादा परेशानी का सामना करते हैं। धूप, रंग और पानी, हमारे बालों को रूखा कर सकता है। इससे बाल टूटते हैं और डलनेस की समस्या भी ज्यादा हो सकती है। इस त्योहार पर बिना हेयर प्रॉब्लम्स पर ध्यान दिए आप भी जश्न मना सकते हैं।

1. बाल हो सकते हैं डैमेज

केमिकल-युक्त और सिंथेटिक रंगों के कारण बाल डैमेज हो सकते हैं। ये रंग हेयर शाफ्ट पर प्रवेश करके उन्हें हल्का बनाते हैं। इतना ही नहीं, स्कैल्प से नेचुरल ऑयल्स छीनने और टूटने का कारण भी यही रंग बनते हैं।

Also Read

More News

2. खुजली और जलन की समस्या

इन रंगों को आर्टिफिशियल रंगों की वजह से बनाया जाता है, तो त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं। इसके कारण स्कैल्प की त्वचा भी इरिटेशन का सामना कर सकती है। आपको खुजली, जलन और चकते हो सकते हैं।

3. बाल हो सकते हैं अनमैनेजल

आपने नोटिस किया होगा कि जब आप रंग लगवाने के बाद नहाकर निकलते हैं, तो बालों को मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। बहुत ज्यादा पानी, रंग और तापमान की ह्यूमिडिटी बालों को फ्रिजी बनाती है। रंगों के अवशेष कई बार स्कैल्प पर ही रह जाते हैं, जिससे बाल बहुत ज्यादा उलझते हैं

4. कलर्ड हेयर होते हैं प्रभावित

ये रंग आपके कलर्ड हेयर को भी प्रभावित करते हैं। वो रंग जिनमें कठोर रसायन और कृत्रिम रंग होते हैं, कलर्ड बालों में पिग्मेंट के साथ रिएक्ट करते हैं। इसके कारण ही पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। कई बार, होली खेलने के बाद बालों के कलर में भी बदलाव आ सकता है।

5. बालों का ध्यान रखने के टिप्स

होली वाले दिन सुबह ही गुनगुना तेल अपने बालों पर लगाएं। इससे आपके सिर में अच्छा सर्कुलेशन भी होगा और रंग बालों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। आप इसके अलावा नेचुरल जेल जैसे एलोवेरा जेल भी बालों पर लगा सकते हैं। यह एक बैरियर की तरह काम करेगा।

6.हल्के क्लींजर से साफ करें स्कैल्प

रंग में मौजूद केमिकल आपके बालों को नुकसानपहुंचाता है। इसी के साथ केमिकल युक्त शैंपू भी बालों को डैमेज कर सकता है। कोशिश करें कि नेचुरल और ऑर्गेनिक शैंपू की मदद लें। अगर आपके बाल कलर्ड हैं, तो अपने बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह से साफ करने के लिए ऐसा शैंपू लें जो कलर्ड बालों के लिए बनाया गया हो। अपने स्कैल्प और बालों में धीरे-धीरे शैम्पू से मालिश करें और फिर पानी से धो लें।

7. डीप कंडीशनिंग करें

कई लोग शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। हालांकि, रंग लगने से पहुंचे नुकसान को रोकने के लिए डीप कंडीशनिंग जरूरी होती है। अपने बालों के मॉइस्चर को रिटेन करने के लिए हेयर मास्क जरूर लगाएं। इससे आपके बाल मुलायम और शाइनी जरूर होंगे।

8. होली के अलगे दिन गुनगुना तेल सिर पर लगाकर अच्छी तरह मसाज करें। गर्म तौलिए से बालों को रैप करें और फिर दोबार हल्के शैंपू और कंडीशनर से बालों को धोएं। आप बालों पर आर्गन ऑयल या शिया बटर भी लगा सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

9. होली के तुरंत बाद, अपने बालों को स्टाइल करने से बचना चाहिए। इससे आपके बाल ज्यादा डैमेज हो सकते हैं। ड्रायर से बालों को सुखाने की बजाय उन्हें एयर ड्राई करें।

About the Author

... Read More