Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बढ़ते पॉल्युशन में बालों की देखभाल कैसे करें?

Pollution Mai Hair Care Kaise Kare: बढ़ते पॉल्यूशन में सेहत के साथ-साथ हमारे बालों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इन्हें कैसे ठीक कर सकते हैं, आइए जानते हैं।

बढ़ते पॉल्युशन में बालों की देखभाल कैसे करें?

Written by Vidya Sharma |Published : December 18, 2025 9:41 AM IST

Balo Ko Pollution Se Kaise Bachaye: घर से बाहर निकले तो इतना ज्यादा पॉल्यूशन बढ़ गया है कि सेहत के साथ-साथ यह हमारी स्किन और बालों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। जिस तरह हवा में धूल-मिट्टी, धुंआ और जहरीले केमिकल्स हर समय मौजूद हैं। बाहर जाने पर यह हमारे बालों व स्कैल्प पर चिपक जाते हैं। समस्या यह होती है कि हमारे बाल रूखे बेजान और जड़ जड़ हो जाते हैं।

अब भला हम ऐसे में करें तो क्या करें। बाहर जाना कोई नहीं छोड़ सकता है, क्योंकि हर किसी को ऑफिस जाना होता है काम करना होना है। अगर आप इस बढ़ते प्रदूषण के बीच अपने बालों की चमक को बनाए रखना चाहते हैं, तो हमारे बताए इन 5 आसान तरीकों को जरूर आजमाएं। ये आपके बालों की देखभाल करने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे।

घर से बाहर निकलने से पहले ढकें बाल

इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप घर से बाहर निकलें तो पूरी कोशिश करें कि किसी स्कार्फ या दुपट्टे से बालों को ढक कर रखें। अगर आप बालों को खुला छोड़ देते हैं तो हवा में मौजूद पोल्यूटेंट स्कैल्प और बालों पर चिपक जाते हैं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि बालों को घर से ही सुखाकर जाएं। अगर आप बाहर गीले बाल लेकर जाते हैं तो गंदगी चिपकने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।

Also Read

More News

स्कैल्प को अच्छे से साफ करें

कई महिलाएं रोजाना हेयर वॉश नहीं करती हैं। ऐसे में जब लगातार आप बाहर जा रहे हैं पर 2 दिन से हेयर वॉश नहीं किया है तो स्कैल्प पर खुजली, इरिटेशन और फोड़े हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी स्कैल्प की सफाई करें, वरना इन परेशानियों के साथ डैंड्रफ की समस्याभी पैदा हो सकती है। कोशिश करें कि एक-एक दिन छोड़ सिर धो लें और सल्फेट फ्री या फिर नेचुरल शैम्पू का इस्तेमाल करें।

हेयर मास्क या कंडीशनर से तैयार करें प्रोटेक्शन लेयर

प्रदूषण की वजह से आपके बालों की शाइन, जान और घनापन खो सकता है। साथ ही यह बालों की नेचुरल नमी को भी खत्म कर सकता है। इसलिए आप शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना बिल्कुल न भूलें। साथ ही हफ्ते में एक बार हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

वैसे तो आपको मार्केट से कई हेयर मास्क मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो दही, शहद, एलोवेरा जेल या मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क बना लें।

स्कैल्प को करें नरिश

बढ़ते पॉल्यूशन में यह बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी स्कैल्प व बालों को पोषण देना बिल्कुल न भूलें। यानी कि हर वीकेंड या हफ्ते में दो से तीन बार हेयर ऑयलिंग को महत्व दें। क्योंकि इस दौरान हमारे बाल बहुत ही ज्यादा रूखे और बेजान हो जाता है, जिनके लिए शील्ड का काम करता है तेल। आप नारियल, बादाम या तिल के तेल को गर्म करके अपने बालों पर लगा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा गर्म न करें, वरना स्कैल्प जल सकती है।

हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचें

इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रदूषण से बाल कमजोर होते हैं। ऐसे में अगर आप ड्रायर या स्ट्रेटनर जैसे हीटिंग टूल्स का इस्तेमालकरते हैं या फिर कलरिंग करते हैं तो वह और भी ज्यादा डैमेज हो सकते हैं। इसलिए अपने बालों को वह जैसे हैं उन्हें वैसे ही रहने दें। अगर आपको लगता है कि प्रदूषण की वजह से बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो नीम के पानी से बाल धोना शुरू कर दें। यह एंटी-बैक्टीरियल होता है और स्कैल्प को इन्फेक्शन से बचाता है। तो हमेशा नेचुरल विकल्प को चुनें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • पॉल्यूशन में घर से बाहर जाने से पहले बालों को ढक कर जाएं।
  • हेयर मास्क व कंडीशनर का इस्तेमाल करके बालों को प्रोटेक्शन लेयर दें।
  • साथ ही बालों पर तेल लगाना बिल्कुल न भूलें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।