
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : July 18, 2022 3:18 PM IST
मानसून में कई सारी स्किन की समस्याएं बढ़ जाती हैं। खास कर कि जिन लोगों की स्किन ऑयली है उनके लिए ये एक साथ कई समस्याओं का कारण बन सकती है। जैसे कि ये एक्ने, पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स का कारण बनती है। दरअसल, बारिश में उमस के साथ गदंगी स्किन में जमा हो जाती है। ये ब्लॉक स्किन पोर्स में बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और कई प्रकार के स्किन की समस्याएं पैदा करते हैं। ऐसे में आपको बारिश में स्किन केयर के तरीके में बदलाव करना चाहिए। तो, आइए जानते हैं बारिश में कैसे करें ऑयली स्किन की देखभाल (how to take care of oily skin in rainy season)
अपने चेहरे को गुनगुने या ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी से धोएं। जी हां, दरअसल बारिश के मौसम में नमी और गंदगी पर चिपके हुए हो सकते हैं। गर्म पानी का उपयोग त्वचा पर बैक्टीरिया को मारने और छिद्रों को प्रभावी ढंग से बंद करने में मदद कर सकता है। गर्म पानी से अपना चेहरा धोने से त्वचा पर जमा तेल को घोलने में मदद मिल सकती है, इस प्रकार स्वस्थ, कोमल और खूबसूरत त्वचा को बढ़ावा मिलता है।
त्वचा के छिद्रों को बंद करने और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने के लिए अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें। ऑयली त्वचा अन्य प्रकार की त्वचा की तुलना में अतिरिक्त गंदगी को आकर्षित करती है। ऐसे में बेसन का फेस मास्क आमतौर पर आपकी त्वचा के लिए पूरे साल स्वस्थ रहता है लेकिन तैलीय त्वचा पर इसका इस्तेमाल करना और अच्छा है। ये आपकी त्वचा से गंदगी और डेड सेल्स को साफ करती है और इसे निखारने और स्वस्थ दिखने में मदद करती है। इसके लिए दो चम्मच बेसन लें और उसमें थोड़ा सा दूध और हल्दी मिलाएं। इसे मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
बारिश के मौसम में ऑयली स्किन वालों मुंहासे, फोड़े और फुंसी ज्यादा होते हैं। ऐसे में नीम फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा पर मुंहासे, फोड़े और फुंसी कम होते हैं। साथ ही चेहरे पर मुंहासे या पिंपल्स को रोकने के लिए आपको नीम आधारित फेसवॉश का अधिक उपयोग करना चाहिए। साथ नीम में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह त्वचा पर मुंहासों को रोकने में मदद कर सकता है और स्किन की कई समस्याओं को दूर करता है।
हालांकि, मानसून के दिन उमस भरे दिन होते हैं, लेकिन अपनी त्वचा को कोमल और हाइड्रेटेड रखने के लिए इसे मॉइस्चराइज़ करना महत्वपूर्ण है। ऐसे में अपनी त्वचा पर गुलाब जल लगाएंक्योंकि यह त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग और सुखदायक दोनों है। गुलाब जल में त्वचा को शांत करने वाले गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को साफ करते हैं और त्वचा पर होने वाली खुजली से बचाते हैं। चेहरे पर थोड़ा सा गुलाब जल स्प्रे करें और इसे अपने आप सूखने के लिए छोड़ दें। ऐसा आप रात में करके सो सकते हैं।
स्किन को बार-बार छूना एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याओं को और बढ़ा सकता है। ऐसे में आपके हाथ और नाखून जाने-अनजाने में गंदगी को आपके चेहरे तक ले जा सकते हैं। इससे बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन बढ़ सकता है। इसलिए चेहरे को बार-बार छून से बचें।