बरसात में चिपचिपे और रूखे बालों से छुटकारा पाना है जरूरी, इन टिप्स से करें बालों की केयर

Monsoon Hair Care :  मानसून में बालों की अधिक देखभाल की जरूरत होती है। इस स्थिति में आपके बालों को पोषण की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मानसून में बालों की कैसे करें केयर?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 27, 2023 7:23 PM IST

Monsoon Hair Care : देशभर में लगभग सभी राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। यह मौसम बहुत ही सुहाना होता है, लेकिन इस सीजन में कई तरह की समस्याएं भी जन्म देती हैं। मुख्य रूप से बारिश में बैक्टीरियल और फंगल समस्याएं काफी ज्यादा होती है। दरअसल, मौसम में नमी के कारण स्किन और बालों पर तरह-तरह के बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिसके कारण बालों और स्किन की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप चाहते हैं कि बालों की परेशानी को कम कर सकें, तो इसके लिए आपको बालों की अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होता है। आइए जानते हैं मानसून में बालों की कैसे करें केयर?

बालों को ज्यादा धोने से बचें

मानसून सीजन में बालों को बार-बार धोने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्कैल्प में नमी होने लगती है। ऐसी स्थिति में आपके बाल काफी ज्यादा रूखे और बेजान नजर आते हैं। साथ ही बालों के झड़ने की परेशानी भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा बाल भी लंबे समय तक गीले रहते हैं, जिसके कारण कई तरह की समस्याएं जैसे- सर्दी-जुकाम, सिर में दर्द इत्यादि हो सकता है।

बालों को दें पोषण

बदलते मौसम के साथ बालों को भरपूर पोषण की जरूरत होती है। इसके लिए आपको नियमित रूप से बालों की ऑयलिंग जरूरी होती है। साथ ही हर 15 दिन के अंदर बालों की डीप कंडीशनिंग करें, इससे आपके बालों को भरपूर रूप से पोषण प्राप्त होता है।

हेल्दी आहार है जरूरी

मानसून में बालों की अच्छे से देखभाल के लिए आपको हेल्दी आहार लेने की जरूरत होती है। इस सीजन में अधिक जंकफूड्स और ऑयली आहार का सेवन न करें। इससे आपके बालों में अतिरिक्त ऑयल का रिसाव होने लगता है, जो बालों को खराब कर सकता है। वहीं, अपने आहार में विटामिन सी, विटामिन ई और आयरन से भरपूर आहर को छोड़ें।

एप्पल साइडर विनेगर

बारिश में स्कैल्प पर काफी ज्यादा नमी जमा होने लगती है, जिसकी वजह से बालों का पीएच लेवल बिगड़ सकता है। साथ ही आपके बाल चिपचिपे नजर आने लहते हैं, ऐसी स्थिति से बचने के लिए पानी में थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर मिक्स कर लें, इसके बाद अपने बालों को धो लें। इससे बालों में अतिरिक्त तेल जमा नहीं होते हैं।

बरसात के सीजन में बालों में कई तरह की परेशानी हो सकती है। इन परेशानियों से बचने के लिए आप इन आसान से टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source