शहद से बिना स्ट्रेटनर के बालों को करें सीधा, इन आसान तरीकों से करें इस्तेमाल

Straighten Hair With Honey :  बालों को सीधा करने के लिए आप शहद का कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान से तरीके-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 27, 2023 1:07 PM IST

Straighten Hair With Honey : शहद में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होते हैं बल्कि इससे स्किन और बालों को भी काफी लाभ पहुंचता है। आहार में शहद को जोड़ने से आपका वेट लॉस तेजी से होता है। वहीं, इससे स्किन पर मौजूद पिंपल्स, एक्ने, दाग-धब्बे जैसी परेशानियां दूर होती हैं। वहीं, बालों की बात करें तो शहद की मदद से आप अपने बालों को सॉफ्ट और शाइनी बना सकते हैं। इतना ही नहीं शहद का प्रयोग करने से आप अपने बालों को सीधा कर सकते हैं। यह आपके बालों को बिना नुकसान पहुंचाए सीधा रख सकता है। आइए जानते हैं बालों को स्ट्रेट करने के लिए कैसे करें शहद का प्रयोग?

बालों को स्ट्रेट करे शहद और नींबू

शहद से आपके बाल काफी ज्यादा स्ट्रेट हो सकते हैं। इसके लिए आप 1 कटोरी में 1 चम्मच शहद लें। अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। अब इसे अपने बालों पर मास्क की तरह लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें। आप चाहें तो बालों को गुनगुने पानी से भी वॉश कर सकते हैं। 

शिया बटर और शहद

बालों को सीधा करने के लिए आप शिया बटर और शहद का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच शिया बटर और 1 चम्मच शहद मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को बालों पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में अपने बालों को माइल्ड शैंपू की मदद ले धोएं। इससे आपके बालों की चमक भी बढ़ेगी।

शहद और दूध का करें प्रयोग

बालों को सीधा करने के लिए आप शहद और दूध का प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए 2 से 3 चम्मच कच्चा दूध लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने बालों पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप माइल्ड शैंपू से अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल सीधे होंगे। शहद और दूध के मिश्रण से आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी भी हो सकते हैं। 

शहद और केला से बालों को रखें स्ट्रेट

बालों को सीधा करने के लिए शहद और केला का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपके बाल काफी आसानी से सीधा हो सकता है। बालों पर शहद और केला का प्रयोग करने से 1 चम्मच शहद लें। इसमें 1 केला अच्छे से मैश करके डालें। आप चाहें तो इसमें 1 चम्मच बादाम का तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने बालों पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सप्ताह में 2 बार इस मिश्रण के प्रयोग से बालों को सीधा रखने में मदद मिल सकती रै। साथ ही आपके बालों की मजबूती भी बढ़ती है। 

बालों को सीधा रखने के लिए आप शहद का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपके बाल काफी ज्यादा बेजान और खराब हो रहे हैं, तो इस स्थिति में एक बार एक्सपर्ट की मदद जरूर लें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source