सिर पर काले बालों को बचाने के लिए गुड़ के साथ खाएं ये 1 चीज, जड़ से मजबूत भी होंगे बाल

बहुत से लोग बालों को काला बनाने के लिए डाई या फिर कलर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे न सिर्फ बाल टूटने और झड़ने लगते हैं बल्कि आपके बाल पतले भी हो जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : July 12, 2022 11:02 AM IST

आपने देखा होगा कि बहुत से लोगों या फिर जवान लड़के और लड़कियों के बाल वक्त से पहले सफेद हो जाते हैं। इसके पीछे ढेर सारी वजह होती हैं लेकिन कुछ मामलों में इनका उपचार आपके हाथ में होता है। अगर इसके पीछे कोई जेनेटिक फैक्टर नहीं है तो आप सफेद बालों को काला बना सकते हैं बशर्ते आपको सही तरीका पता होना चाहिए। बहुत से लोग बालों को काला बनाने के लिए डाई या फिर कलर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे न सिर्फ बाल टूटने और झड़ने लगते हैं बल्कि आपके बाल पतले भी हो जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे नुस्खों के बारे में, जो आपके बाल को जड़ों से काला बनाने में मदद करते हैं।

किस वजह से सफेद होते हैं बाल

अगर आपके बाल जवानी में ही सफेद हो रहे हैं तो उसके पीछे ये कारण हो सकते हैंः

1-जेनेटिक्स

2-तनाव

3-ऑटोइम्यून डिजीज

4-थायरॉइड डिसऑर्डर

5- विटामिन बी-12 की कमी

6- स्मोकिंग

हेल्दी लाइफस्टाइल करें फॉलो

अगर आप चाहते हैं कि आपके सिर पर मौजूद काले बाल सफेद न हों तो आपको उन्हें जड़ से काला बनानेके लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना होगा। आप अपने डेली रूटीन में ऐसे बदलावों को शामिल कर सकते हैं, जो आपके बाल को जड़ से काला बनाने में मदद करेंगे। इन नुस्खों में सबसे ऊपर नाम आता है गुड़ का, जिसकी मदद से सफेद बालों को काला बनाया जा सकता है।

किन चीजों से होगा फायदा

सफेद बालों को काला बनाने के लिए आपको गुड़ के साथ कुछ देसी चीजों का उपयोग करना होगा, जिसकी मदद से बालों को काला बनाने में मदद मिल सकती है। इन देसी चीजों में शामिल है मेथी के दाने, जिनका उपयोग आपके सफेद बालों को काला बनाने में मदद करेगा। हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ-साथ बालों की सही देखभाल और मेथी का दानों का यूज आपको सफेद बालों से छुटकारादिला सकता है।

कैसे करें गुड़ और मेथी का एक साथ यूज

अगर आपके बाल जवानी में ही सफेद हो गए हैं तो आप इस एक नुस्खे की मदद से उन्हें फिर से काला बना सकते हैं। आपको करना सिर्फ इतना है कि मेथी और गुड़ का इस्तेमाल करना है। इस नुस्खे को करने के लिए आप सबसे पहले मेथी के दानों का पाउडर बना लें और रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ के साथ एक लें। आपको सिर्फ 1 चम्मच मेथी पाउडर का सेवन करना है।

इस नुस्खे के इस्तेमाल से सफेद बालों को काला बनाने में तो मदद मिलती ही है साथ ही नए सफेद बाल भी नहीं आते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source