Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Ways to Prevent Hair Fall : पिछले कुछ दशकों में बालों के झड़ने और गंजेपन की समस्या काफी बढ़ गई है। ऐसे में मार्केट में नए बाल उगाने और बालों को झड़ने से रोकने का दावा करने वाले हजारों प्रोडक्ट्स आ गए हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स बालों को नुकसान होने का भी खतरा रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों को नुकसान पहुंचे बिना झड़ते बालों की परेशानी दूर हो, तो देसी नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। कुछ देसी नुस्खों की मदद से बालों को मजबूत बनाने में वाकई मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको एक ऐसा असरदार नुस्खा बताएंगे, जिससे काफी हद तक बालों को झड़ना कम हो सकता है। आइए जानते हैं बालों का टूटना कैसे रोकें?
देसी नुस्खों की मदद से आपके बालों की तमाम परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह नुस्खे न सिर्फ बालों का झड़ना कम करते हैं, बल्कि सफेद बाल, उलझे बालों की परेशानी को भी दूर किया जा सकता है। हम इस लेख में जिस नुस्खे की बात करने जा रहे हैं, उसके लिए आपको देसी घी, अश्वगंधा और केसर की जरूरत होगी।
सुबह के समय यदि इन तीनों चीजों को मिलाकर एक चम्मच खाली पेट इस मिश्रण का सेवन किया जाए, तो इससे बालों को हेल्दी बनाने में बहुत मदद मिलती है। इन तीनों चीजों को मिलाकर पीने से बॉडी के सभी टिशूज को पोषण मिलता है। साथ ही हार्मोन्स भी बैलेंस्ड होते हैं। आइए आपको इन तीनों चीजों के फायदों के बारे में बताते हैं।
देसी घी आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारता है। वहीं, बालों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद होता है। यदि आप रोज घी का सेवन करते हैं, तो इससे बालों की जडों को पोषण मिलता है। दरअसल, घी में हेल्दी फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें चमकदार भी बनाते हैं।
अश्वगंधा का सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसका सेवन तनाव को कम करता है, हार्मोन्स को बैलेंस करता है और आपके बालों को झड़ने से भी रोकता है। इससे बालों को बढ़ने में भी मदद मिलती है।
केसर भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतरहोता है, जिससे स्कैल्प को भी पोषण मिलता है और बाल मजबूत होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप रोज केसर, अश्वगंधा और देसी घी को मिलाकर इस नुस्खे का सेवन करते हैं। तो यकीनन आपके बाल पहले से बेहतर हो जाएंगे।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।