
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : February 5, 2026 2:21 PM IST
Puri Tarah Se Balo Ka Jhadna Kaise Band Kare: जैसे स्किन ब्रेकआउट से हर कोई परेशान रहता है, उसी तरह बालों से जुड़ी हेयर फॉल की समस्या बहुत ही अधिक बड़ी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर समय रहते हम अपने रोजाना तेजी से झड़ते बालों पर ध्यान न दें तो जल्दी ही गंजेपन का शिकार हो सकते हैं। और ऐसा कई लोगों के साथ होता भी है। शुरुआत में 2-4 बाल झड़ना, फिर कंघी पर 10-12 बाल, फिर बालों पर हाथ फेरने पर बालों का निकला और फिर नहाते समय गुच्छा भर हेयर फॉल आदि। हमें पता नहीं चलता कि हम धीरे-धीरे गंजेपन की ओर बढ़ रहे हैं।
हम में से कई लोग ऐसे होंगे जो हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए अपने शैम्पू बदल रहे होंगे, लेकिन आपको बता दें कि केमिकल से ज्यादा नेचुरल उपाय बालों का झड़ना रोकने में फायदेमंद होते हैं। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसे नुस्खे बताने वाले हैं जो पूरी तरह से बालों का झड़ना रोकना बंद कर देंगे। तो फिर देर किस बात की है, आइए तुरंत इन नुस्खों के बारे में जानें और अपने खुद को गंजा होने से बचाएं।
बालों का झड़ना रोकने के लिए कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी डाइट पर ध्यान दें। जी हां, बालों के झड़ने के पीछे उनका कमजोर होना होता है। और बाल तब कमजोर होते हैं जब उन्हें पूरी तरह से पोषण प्रोटीन, विटामिन बी और बी 12 जैसे पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। इसलिए पहले आप अपनी डेली की डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन A, C, D, E, बायोटिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें। बेहतर होगा कि आप इन्हें नेचुरल तरीके से इनटेक करें।
मेथी प्रोटीन का बहुत ही बेहतरीन सोर्स होता है, वहीं अगर आप इसमें 2 चम्मच हिना डालकर मिक्स कर लें और पेस्ट तैयार कर लें तो हेयर मास्क बन जाएगा। यह नुस्खा बालों का झड़ना रोकने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका कारण हैं मेथी में मौजूद कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने वाला प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और लेसिथिन। यह बालों में जान भरने और उन्हें जड़ से मजबूती देने का काम करते हैं।
आपने बालों पर गुड़हल के फूलों व उनकी पत्तियों का इस्तेमाल करने के बारे में तो जरूर सुना होगा। लेकिन उससे भी ज्यादा फायदेमंद अनार के पत्ते होते हैं। इनमें एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह दोनों मिलकर बालों का झड़ना तो रोकने में मदद करते ही हैं, साथ ही रूसी की समस्या को भी जड़ से खत्म करते हैं। आप दो तरीकों से अनार के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।