आपकी इन 4 गलत आदतों के कारण चेहरे को नहीं मिलता निखार, फेशवॉस करना हो जाता है बेकार

Skin Care Tips: चेहरे के कुछ लक्षण बताते हैं कि आप अपने मुंह को उतनी अच्छी प्रकार से नहीं धो रही जितना आप सोच रही हैं। जानिए चेहरा साफ करने का तरीका क्‍या है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 6, 2021 2:33 PM IST

क्या आपने कभी विचार किया है कि आपके स्किन केयर रूटीन का सबसे मुख्य भाग कौन सा होता है? वह है मुंह को अच्छे से धोना। यदि आप अच्छे से मुंह को धोती हैं तो इससे आपके फेस से सारा ऑयल, प्रदूषण व गन्दगी निकल जाती है और आपको एक क्लीयर स्किन मिलती है। लेकिन कई बार आप अपने फेस को उतना अच्छी तरह से नहीं धो पाती जितना आप सोचती हैं। इसलिए यदि आप भी पता करना चाहती हैं कि आपने मुंह को अच्छे से धोया है या नहीं तो इन निम्न बातों को जरूर नोटिस करें।

मुंह धोने के बाद भी आपके चेहरे पर थोड़ा बहुत मेकअप रह जाता है

यदि आप अपने मेकअप को उतारने के बाद भी उसको अपने चेहरे पर या किसी साफ वाइप पर देखती हैं, तो इसका मतलब है कि आपका चेहरा अच्छे से नहीं धुला है। यदि आप अपने चेहरे से मेकअप को अच्छे से रिमूव करना चाह रही हैं तो कोई अच्छा सा मिसेलर वॉटर ले लें और उसके बाद अपने मुंह को किसी अच्छे से फेस वाश की मदद से धो लें।

आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली या बहुत ज्यादा ड्राई महसूस होती है

यदि आपकी स्किन साफ करने के बाद बहुत ज्यादा ऑयली या ड्राई फील हो रही है तो आप किसी अच्छे फेस वाश का प्रयोग नहीं कर रही हैं। अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही क्लींजर खरीदें और यदि आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है तो वह आपकी स्किन से सारा ऑयल सोख लेगा और यदि ड्राई स्किन है तो उस हिसाब से ही क्लींजर खरीदें अन्यथा इससे आपकी स्किन इरिटेट हो सकती है।

आपकी स्किन डल लगती है

यदि आपकी स्किन अच्छे से क्लीन नहीं होती है तो उसमें गन्दगी जमा होती ही जाती है और स्किन में अन इवन स्किन सेल्स के होने के कारण आपकी स्किन लाइट रिफ्लेक्ट नहीं कर पाती और इस वजह से वह बहुत ही ड्राई या डल दिखाई देती है। यदि आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आपको अच्छे से अपना फेस क्लीन करना चाहिए और इसके बाद का रूटीन भी फॉलो करना चाहिए।

आपके उत्पाद स्किन पर बुरा असर कर रहे हैं

यदि आप ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रयोग कर रही हैं जो आपकी स्किन में एब्सोर्ब होने की बजाय आपकी स्किन के ऊपर ही फैले हुए दिखाई देते हैं तो आपकी स्किन को वह उत्पाद डैमेज भी कर सकते हैं। वह आपकी स्किन के लिए ठीक भी नहीं है। इसका अर्थ यह भी है कि आपकी स्किन अच्छे से क्लीन नहीं हो रही है। ऐसे में आपको उन उत्पादों का प्रयोग करना छोड़ देना चाहिए और अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही नए प्रोडक्ट खरीदने चाहिए।

यदि आप भी उपर लिखित में से कोई भी लक्षण देखती हैं तो आपको वह सब गलतियां करनी छोड़ देनी चाहिए नहीं तो आप अपनी स्किन के स्वयं ही दुश्मन बन रही है। क्लींजिंग स्किन केयर रूटीन का सबसे मुख्य भाग होता है इसलिए इसे बड़े ध्यान से करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.