1 महीने में चेहरे की झुर्रियां होंगी गायब, बस फॉलो करें डॉक्टर के बताए गए ये 5 आसान स्टेप्स

How to Remove Wrinkles in 1 Month: डॉ. बी. एल. जांगिड़ बताते हैं सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि पूरी तरह झुर्रियां खत्म करना मुश्किल है, लेकिन हल्की और शुरुआती झुर्रियां, फाइन लाइन्स और बढ़ती उम्र के शुरुआती स्टेज में ढीली त्वचा को 60 से 80 फीसदी तक ठीक किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 14, 2026 11:10 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. B. L. Jangid

How to Remove Wrinkles in 1 Month: उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां होना आम बात है। झुर्रियां त्वचा पर पड़ने वाली महीन या गहरी रेखाएं होती हैं, जो आमतौर पर आंख, माथे, मुंह के कोने, गर्दन और गालों पर नजर आते हैं। डॉ. बी.एल. जांगिड़स्किन केयर एक्सपर्ट का कहना है कि रोजाना सही सनस्क्रीन और सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो किया जाए, तो बढ़ती उम्र में होने वाली झुर्रियों को 30 दिन में ही कम किया जा सकता (1 Mahine Mein jhuriya kaise khatam kare) है।

क्या 1 महीने में झुर्रियां खत्म हो सकती हैं?

डॉ. बी. एल. जांगिड़ बताते हैं सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि पूरी तरह झुर्रियां खत्म करना मुश्किल है, लेकिन हल्की और शुरुआती झुर्रियां, फाइन लाइन्स और बढ़ती उम्र के शुरुआती स्टेज में ढीली त्वचा को 60 से 80 फीसदी तक ठीक किया जा सकता है। झुर्रियों को 1 महीने में कम करके की बेसिक सी शर्त है कि आपको सही तरीका जरूर अपनाना है।

महीने में चेहरे की झुर्रियां कम करने के असरदार उपाय

1. एलोवेरा जेल का यूज

1 महीने में झुर्रियों को कम करने में एलोवेरा काफी मददगार साबित होता है। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन E त्वचा को रिपेयर करते हैं। त्वचा पर लगातार एलोवेरा का इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बे दोनों ही धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

झुर्रियों के लिए एलोवेरा कैसे यूज करें?

  • रात में सोने से पहले चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं।
  • 20 से 30 मिनट के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से साफ करें।
  • लगातार एलोवेरा जेल का यूज करने से झुर्रियां कम होंगी।

2. नारियल तेल से चेहरे की मालिश

नारियल तेल त्वचा को गहराई से पोषण देता है।नारियल तेलमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E त्वचा की मरम्मत करने में मदद करते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि रोजाना दिन में 2 बार त्वचा की नारियल तेल से मालिश करने से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं। नारियल तेल त्वचा में कोलेजन (collagen) के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा में कसावट आती है।

झुर्रियों के लिएनारियल तेल कैसे यूज करें?

  • चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए रात को सोने से पहले 2 से 4 बूंद नारियल तेल लेकर इससे मालिश करें।
  • झुर्रियों को कम करने के लिए चेहरे की नारियल तेल से ऊपर से नीचे की ओर ही मालिश करें।

3. अंडे का सफेद भाग (Egg White Mask)

अंडे का सफेद भाग स्किन टाइटनिंग में बहुत असरदार है। एग व्हाइट का इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगती है।

झुर्रियों के लिए अंडे का सफेद भाग कैसे यूज करें?

  • अंडे का सफेद भाग ले और उसे अच्छे से फेंट लें। इससे अंडे में झाग आ जाएगा।
  • झाग वाले अंडे को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अंडे की सफेदी की लेयर सूखने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं।

4. चेहरे की एक्सरसाइज और योग

फेस योगा और एक्सरसाइज से चेहरे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। डॉक्टर बताते हैं फेस योगा करने से चेहरे की मांसपेशियां टोन होती हैं जिससे झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

झुर्रियां कम करने के लिए कौन सा योग करें?

  • फिश फेस एक्सरसाइज
  • आई लिफ्ट एक्सरसाइज
  • स्माइल स्ट्रेच

1 महीने में झुर्रियां कम करने के लिए स्किन केयर रूटीन

1 महीने को कम करने के लिए झुर्रियों को कम करने के लिए रोजाना सुबह ये स्किन केयर रूटीन को जरूर अपनाएं।

  • माइल्ड फेस वॉश
  • गुलाब जल या टोनर
  • विटामिन C सीरम
  • मॉइस्चराइजर
  • सनस्क्रीन (SPF 30+)

1 महीने को कम करने के लिए झुर्रियों को कम करने के लिए रात को ये स्किन केयर रूटीन अपनाएं।

  • फेस क्लीनिंग
  • एलोवेरा या नाइट क्रीम
  • चेहरे की मालिश

निष्कर्ष

चेहरेकीझुर्रियांउम्रकासंकेतजरूरहैं, लेकिनसहीदेखभालसेइन्हेंकाफीहदतककमकियाजासकताहैअगरआप 1 महीनेतकसहीस्किनकेयररूटीन, घरेलूउपाय, हेल्दीडाइटऔरअच्छीआदतेंअपनाते हैं, तोआपकोअपनेचेहरेकीत्वचामेंस्पष्टबदलावनजरआएगा

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source