होठों के ऊपर हैं अधिक बाल, तो इन्हें हटाने के लिए यूं करें आलू के रस का इस्तेमाल

Potato Juice for Upper Lip Hair Removal- आलू का रस त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। यह स्किन टैनिंग, डार्क स्पॉट हटाने के साथ ही होठों के ऊपर मौजूद छोटे-छोटे बालों को भी हटाने का काम करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 22, 2021 12:23 AM IST

Potato Juice for Upper Lips Hair Removal in Hindi: अधिकतर युवतियों और महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे छोटे-छोटे बाल या रोएं होते हैं, जिससे चेहरा भद्दा नजर आता है। कुछ लड़कियों के अपर लिप्स यानी होठों के ऊपर बाल अधिक होते हैं, जिसे देखकर लगता है, उन्हें मूछें निकल आई हों। इससे लड़कियां शर्मिंदगी महसूस करती हैं। इस अनचाहे बालों को हटाने के लिए हेयर रिमूवल क्रीम, थ्रेडिंग, ब्लीच, वैक्सिंग, बालों को हटाने वाले मशीन आदि का इस्तेमाल करती हैं। इससे बाल अधिक सख्त व मोटे निकलने लगते हैं। बेहतर है कि आप होठों के ऊपरी या अपर लिप्स (Upper lips) के बालों को हटाने के लिए इस एक घरेलू उपचार (Upper lips hair removal) को ट्राई करें।

किन कारणों से निकल आते हैं अपल लिप्स हेयर?

कई बार हार्मोनल बदलावों के कारण भी चेहरे पर अधिक बाल निकल आते हैं। यह हार्मोनल बदलाव मेनोपॉज से पहले या बाद में भी शुरू हो सकते हैं। इस समस्या से शर्मिंदा होने की बजाय आप लगाना शुरू करें आलू का रस (Potato Juice for Upper Lips Hair Removal)। आलू का रस लगाने से किसी भी तरह का दर्द या दुष्प्रभाव भी त्वचा पर नजर नहीं आएगा। कुछ दिनों तक आलू का रस लगाने से चेहरा भी साफ हो जाएगा और बाल भी हट जाएंगे। जानें, आलू के जूस (Potatto Juice ) को लगाने का सही तरीका, ताकि होठों के अनचाहे बालों से पा सकें कुछ ही दिनों में छुटकारा....

होठों के ऊपर छोटे बालों को हटाने में आलू के जूस के फायदे

होठों के ऊपर वाली त्वचा पर बाल अधिक हैं, तो इसे हटाने के लिए आप 1 बड़े चम्मच मसूर दाल पाउडर, 1 चम्मच आलू का रस, आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस लें। इन सभी सामग्रियों को मिक्स कर लें।

अपल लिप्स हेयर पर आलू के जूस को लगाने का तरीका

आलू के रस (Potato juice in hindi) में मौजूद तत्व अनचाहे बालों को (Upper lips) एक महीने में ही कम कर देंगे। आलू को छीलकर पानी से साफ करें। इसे काटकर मिक्सी में पीस लें और इस पेस्ट को किसी कपड़े में डालकर अच्छी तरह से रस निचोड़ लें। एक कटोरी में आलू के रस, मसूर दाल का पाउडर, शहद, नींबू का रस डालें और मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छी तरह से होठों के ऊपरी हिस्से पर लगाकर सूखने दें। जब हल्का सूख जाए, तो उंगलियों से मसाज करें, ताकि बालों के रोएं निकलें। इस घरेलू उपाय को सप्ताह में दो बार जरूर ट्राई करें।

फेशिअल हेयर हटाने के लिए करती हैं वैक्सिंग? तो रखें इन बातों का ध्यान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.