Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

झुलसती गर्मी में पीठ और गर्दन हो जाती है काली, इन व्हाइटनिंग पैक से तुरंत करें टैनिंग की परेशानी दूर

Tanning Problems : पीठ और गर्दन की टैनिंग को कम करने के लिए आप कुछ असरदार पैक का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

झुलसती गर्मी में पीठ और गर्दन हो जाती है काली, इन व्हाइटनिंग पैक से तुरंत करें टैनिंग की परेशानी दूर

Written by Kishori Mishra |Updated : April 20, 2023 3:23 PM IST

Tanning Problems : गर्मियों में अधिकतर महिलाएं डीप नेक या फिर बैकलेस ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में गर्मियों में टैनिंग होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप भी गर्मियों में डीप नेक या फिर बैकलेस ड्रेस पहनना पसंद करती हैं, तो इसके लिए आपको अपनी पीठ और गर्दन को टैनिंग से सुरक्षित रखने की जरूरत होगी। टैनिंग की परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ असरदार व्हाइटनिंग पैक का प्रयोग कर सकते हैं। इससे काफी हद तक टैनिंग की परेशानी कम हो सकती है। आइए जानते हैं पीठ और गर्दन की टैनिंग की समस्या कैसे कम करें?

पीठ और गर्दन के लिए होममेड पैक

चावल और चुकंदर का पैक

आवश्यक सामग्री

  • चावल - 2 से 3 चम्मच
  • व्हाइट टूथपेस्ट - 1 चम्मच
  • चुकंदर का रस - 2 से 3 चम्मच

विधि

Also Read

More News

पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें। इसमें 2 या तीन चम्मच चावल का आटा डालें, इसके बाद इसमें चुकंदर का रस और व्हाइट टूथपेस्ट डालकर तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को अपनी पीठ और गर्दन पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे साफ कर लें। इससे पीठ और गर्दन की टैनिंग दूर होगी। 

नींबू और चावल का पैक

नींबू और चावल से तैयार पैक भी आपके पीठ की टैनिंग को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इस पैक को बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री

  • चावल का आटा - 1 चम्मच
  • दही - 2 चम्मच
  • नींबू का रस - 1 चम्मच
  • शहद - 1 चम्मच

विधि

पीठ और गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आप सबसे पहले 1 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें दही, नींबू का रस और शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को पीठ पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपना पीठ साफ कर लें। इससे पीठ और गर्दन की टैनिंग कम होगी। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पीठ और गर्दन की टैनिंग को कम करने के लिए आप इन असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इन दिनों धूप में बाहर निकलने से पहले एक बार अपनी पीठ और गर्दन को अच्छी तरह से कवर कर लें, ताकि टैनिंग की समस्याओं को रोका जा सके।