चेहरे पर छोटे छोटे दाने हो जाए तो क्या करें? जानें 3 टिप्स

Home Remedies for Small Pimples: अगर आपके चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हैं तो आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इनसे चेहरे के दाने मिट जाएंगे और त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।

चेहरे पर छोटे छोटे दाने हो जाए तो क्या करें? जानें 3 टिप्स
VerifiedVERIFIED By: Dr Shrey Sharma

Written by Anju Rawat |Published : October 30, 2025 2:53 PM IST

Small Pimples Remedies: चेहरे पर दाने होना एक आम समस्या है। आजकल अधिकतर लोग चेहरे पर दानों और मुंहासों से परेशान हैं। किसी के चेहरे पर बड़े-बड़े पिंपल्स हो जाते हैं, तो किसी के चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकल जाते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चेहरे के दाने मिटाने में असरदार होते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं चेहरे पर छोटे छोटे दाने हो जाए तो क्या करें?

एलोवेरा जेल लगाएं

अगर आपके चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हो गए हैं तो आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो चेहरे के छोटे-छोटे दानों को मिटाने में असरदार होते हैं। 

नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल में भी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अगर आपके चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हो गए हैं तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एक चम्मच कोकोनट वर्जिन ऑयल लें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। नारियल तेल स्किन को मॉइश्चराइज भी करता है। आप रात को चेहरे पर नारियल तेल लगाकर छोड़ दें। सुबह नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना ऐसा करने से चेहरे के सारे दाने गायब हो जाएंगे।

एंटीबायोटिक क्रीम का यूज करें

अगर आपके चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हो गए हैं तो आप एंटीबायोटिक क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। एंटीबायोटिक क्रीम लगाने से चेहरे के सारे दाने कुछ दिनों में ही मिट जाएंगे। लेकिन, चेहरे पर किसी भी एंटीबायोटिक क्रीम का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करें। 

TRENDING NOW

Highlights

  • चेहरे के छोटे-छोटे दाने मिटाने के लिए आप घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।
  • एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे के दानों को मिटाने में मदद मिल सकती है।
  • मुल्तानी मिट्टी और नारियल तेल भी दाने मिटाने के लिए बेस्ट हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।