चेहरे पर पिंपल्स होने पर क्या करें? जानें 5 तरीके, जिससे स्किन होगी साफ

How do I remove a pimple fast : अगर आपके चेहरे पर भी अक्सर पिंपल्स निकल जाते हैं, तो उनसे निजात पाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे इस तरह की समस्या से जरूर निजात मिलेगी।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 13, 2026 1:53 PM IST

Home remedies for pimples : चेहरे पर पिंपल्स का निकलना बेहद आम बात है। हालांकि, सिर्फ एक पिंपल काफी होता है आपकी खूबसूरती पर दाग लगाने के लिए। दरअसल, पिंपल्स ऑयली स्किन पर ज्यादा निकलते हैं, जो ठीक होने के बाद भी निशान छोड़ देते हैं। ऐसे में लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार समस्या फिर भी ठीक नहीं होती है, क्योंकि पिंपल्स सिर्फ बाहरी नहीं होते हैं। यह आपके खान-पान पर भी निर्भर करता है। खैर, यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप पिंपल से छुटकर पा सकते हैं, साथ ही हेल्दी एंड ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

चेहरे के पिंपल्स को कैसे हटाएं?

अच्छी क्वालिटी का फेस वॉश करें इस्तेमाल

ये तो सभी जनते हैं कि पिंपल्स निकलने का एक कारण ऑयली स्किन होती है। दरअसल, ऑयली स्किन पर धूल-मिट्टी के कम जल्दी चिपक जाते हैं, जो पिंपल निकलने की वजह बनते हैं। ऐसे में आप अच्छी क्वालिटी का फेस वॉश इस्तेमाल कर सकते हैं। दिन में दो बार चेहर धोना जरूरी है। इसके लिए आप जेंटल और ऑयल-फ्री फेस वॉश को चुन सकते हैं।

टोनर का इस्तेमाल

स्किन से ऑयल को कंट्रोल करने के लिए फेस वॉश करने के बाद टोनर का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। इससे पोर्स छोटे होते हैं और ऑयल व स्किन का पीएच लेवल बैलेंस रहता है। आप रोज वॉटर टोनर या नियासिनामाइड टोनर चुन सकते हैं।

सनस्क्रीन लगाना है जरूरी

स्किन को धूप की वजह से होने वाली हानि से बचाने के लिए दिन में सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है। दरअसल, धूप की वजह से पिंपल्स बढ़ सकते हैं, साथ ही पिंपल्स के निशान काले भी पड़ सकते हैं। ऐसे में धूप में निकलने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

ज्यादातर स्किन प्रॉब्लम्स पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से जुड़ी होती है। यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं,तो इससे बॉडी के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, जिसकी वजह से स्किन हाईड्रेटेड रहती है। इसके अलावा, अच्छी नींद लेना भी हेल्दी एंड ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है।

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं

ज्यादातर हेल्थ या फिर स्किन प्रॉब्लम्स की जड़ खराब लाइफस्टाइल होती है। यदि आप ठीक से सोए नहीं, हेल्दी खाना न खाएं या फिर एक्सरसाइज न करें, तो इसका असर हेल्थ पर जरूर पड़ता है और आपकी हेल्थ का आईना आपका चेहरा होता है। ऐसे में अगर अपने चेहरे को चमकदार-दमकदार बनाना चाहते हैं, तो हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

पिंपल्स को फोड़ने से बचें

ज्यादातर लोगों को पिंपल फोड़ने की आदत होती है, जो बिल्कुल भी सही नहीं होती है। दरअसल, पिंपल फोड़ने से न केवल पिंपल्स के दाग रह जाते हैं, बल्कि इंफेक्शन होने का खतरा भी रहता है। ध्यान रखें कि पिंपल होने पर उन्हें छूने से भी बचें, अन्यथा उनमें बैक्टीरिया जा सकते हैं।

Highlights

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से चेहरा साफ होता है।
  • पिंपल्स को बढ़ने से रोकने के लिए इसे गलती से भी न फोड़ें।
  • अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाएं, इससे चेहरा साफ हो सकता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source