Upper Lips Unwanted Hair : महिलाएं अपने चेहरे और हाथ-पैरों के अनचाहे बालों को हटाने के लिए पार्लर में जाकर वैक्स कराती हैं, लेकिन कुछ महिलाओं को इन वैक्स की वजह से होने वाले दर्द से काफी डर लगता है। ऐसी स्थिति में वे अनचाहे बालों को हटाने से कतराती हैं। मुख्य रूप से वैक्स या थ्रेडिंग के जरिए अपरलिप्स के बालों को हटाने में काफी ज्यादा दर्द होता है, ऐसी स्थिति में महिलाएं कई बार महीनों तक अपलरलिप्स नहीं कराती हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जो थ्रेडिंग और वैक्स के डर से अपरलिप्स नहीं बनाती हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आसान से घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आप अपरलिप्स के बालों को बिना दर्द के कुछ ही दिनों में हटा सकते हैं। आइए जानते हैं अपरलिप्स के बालों को हटाने के घरेलू उपाय क्या है?
दही, बेसन और हल्दी का करें प्रयोग
आवश्यक सामग्री
बेसन - 1 चम्मच
दही - 1 चम्मच
हल्दी - 1 चुटकी
विधि
इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी लें, इसमें 1 चम्मच बेसन, हल्दी और दही को डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और अपने अपरलिप्स पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
करीब 20 से 30 मिनट के लिए इसे लगा हुआ छोड़ दें, बाद में इसे उंगली की मदद से रगड़ें।
इससे अपरलिप्स के बाल कुछ ही दिनों में हट सकते हैं।
इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहराने से अपरपिल्स के बाल हट सकते हैं।
हल्दी और दूध से हटाएं अपरलिप्स के बाल
आवश्यक सामग्री
हल्दी - 1 चम्मच
दूध - एक चम्मच
विधि
अपरलिप्स को हटाने के लिए आप हल्दी और दूध का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसका प्रयोग करने के लिए हल्दी और दूध को मिलाकर इसे अपरलिप्स पर लगाएं।
इसके बाद इसे आधे घंटे के लिए सूखने दें और फिर अपने हाथ से रगड़ें।
अपरलिप्स को हटाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें, इसमें 1 चम्मच चीनी और नींबू का रस मिक्स कर लें।
अब इस मिश्रण को अपने अपरलिप्स के बालों पर लगाएं और फिर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें।
करीब 10 से 15 मिनट के बाद इसे हटा लें।
हर दूसरे दिन इसका प्रयोग करने से अपरलिप्स के बाल हट सकते हैं।
अपरलिप्स के बाल हटाने के लिए आप इन नुस्खों का आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसटिव है, तो इस स्थिति में एक बार एक्सपर्ट की जरूर सलाह लें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.