काले-काले भद्दे मस्से खराब कर रहे हैं आपके चेहरे की खूबसूरती? हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Wart Remove at Home: चेहरे पर मस्सा आपकी खूबसूरती पर असर डाल सकता है। ऐसे में इसे हटाना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं चेहरे से मस्सा कैसे हटाएं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 28, 2023 1:58 PM IST

Wart Remove at Home: बेदाग खूबसूरती हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन चेहरे पर अगर किसी भी तरह का दाग हो, तो इसकी वजह से खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है। खासतौर पर अगर आपके चेहरे पर मस्सा है, तो इसकी वजह से आपके चेहरे की खूबसूरती खराब नजर आती है। वहीं, शरीर के कई अन्य अंगों पर भी मस्सा होने से आपकी खूबसूरती बिगड़ सकती है। ऐसे में इन काले-काले मोटे मस्सों को हटाना बहुत ही जरूरी है। चेहरे से मस्से को हटाने के के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको चेहरे से मस्से हटाने के कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं चेहरे से मस्से हटाने के क्या हैं उपाय?

चेहरे से तिल और मस्सा कैसे हटाएं? ( Home Remedies for Warts  )

चेहरे से मस्से हटाने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-

अरंडी के तेल का करें इस्तेमाल

चेहरे से मस्से को हटाने के लिए आप अरंडी के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच अरंडी का तेल लें। इसमें 1 चुटकी बेकिंग सोडा मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को रात में सोने से पहले अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे मस्से की परेशानी दूर हो सकती है। 

प्याज का रस

मस्से की समस्या को दूर करने के लिए प्याज का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए प्याज के रस को अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा तिल का तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को मस्से पर लगाएं। करीब 1 घंटे के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे मस्से की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा आप चाहें तो इस मिश्रण में थोड़ा सा नमक और एप्पल साइडर विनेगर मिक्स कर सकते हैं।

अनार के रस से हटाएं मस्सा

मस्सा हटाने के लिए अनार के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच अनार का रस लें। इसमें रुई डुबोकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद इसपर एक छोटी से पट्टी लगा दें। कुछ घंटों पर पट्टी को हटाकर इसे सामान्य पानी से धो लें। इससे मस्से की परेशानी को दूर किया जा सकता है।  

लहसुन का करें प्रयोग

मस्से की परेशानी को दूर करने के लिए आप लहसुन की कुछ कलियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 से 2 लहसुन की कलियां लें। अब इसे अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं और फिर इसे एक पट्टी या फिर टेप की मदद से बांध लें। इसके बाद कुछ घंटों के लिए रूक जाएं। बाद में पट्टी को हटाकर इसे नॉर्मल पानी से साफ करें। इससे तिल या फिर मस्से की परेशानी दूर हो सकती है।

सेब का सिरका हटाए मस्सा

मस्सा हटाने के लिए सेब का सिरका असरदार हो सकता है। दरअसल, सेब के सिरके में मैलिक और टार्टरिक नामक एसिड पाया जाता है, जो मस्टों को हटाने में असरदार है। इसके लिए एक कॉटन पैड की मदद से एप्पल साइडर विनेगर को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद कुछ घंटों के लिए इसे छोड़ दें। करीब 2 से 3 दिन इसे लगाने से मस्सा और तिल की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

मस्से की परेशानी को दूर करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका असर लंबे समय पर होता है। ऐसे में एक दो बार इन उपायों को अपनाने से आपको लाभ नहीं मिलेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source