बिना दर्द और जलन के चेहरे से हटाएं बाल, सिर्फ 15 मिनट में चेहरा हो जाएगा साफ

How to remove unwanted facial hair : चेहरे के अनचाहे बालों से हर कोई परेशान रहता है। लेकिन इन बालों को रिमूव करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खें भी आजमा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 11, 2025 2:29 PM IST

Hair Removal Homemade Remedies : मेरे चेहरे पर काफी ज्यादा बाल आ जाते हैं, लेकिन इसे हटाने के लिए मैं थ्रेडिंग और वैक्स का इस्तेमाल करने से डरती हूं। कई बार मेरे चेहरे पर मौजूद बाल के कारण लोगों ने मुझे टोका, लेकिन फिर भी मैं दर्द और जलन के कारण पार्लर जाने से डरती रही। फिर एक दिन अचानक मेरी एक आंटी ने मुझे 2-3 घरेलू नुस्खे बताए, जिससे मुझे पार्लर में जाए बिना अनचाहे बालों से मुक्ति मिल गई। इन नुस्खों को मैं आपके साथ भी शेयर करने जा रही हूं। इन नुस्खों से कुछ ही मिनटों में आपके बाल हट जाएंगे। साथ ही आपको स्किन पर दर्द और जलन की परेशानी भी नहीं होगी।

चेहरे के बाल नेचुरली हटाने के घरेलू नुस्खे

1. पपीता और हल्दी का मिक्सचर

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए पपीते और हल्दी के मिश्रण का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, कच्चे पपीते में पपेन नाम का एक एंज़ाइम होता है जो पतले बालों के प्रोटीन स्ट्रक्चर को धीरे से तोड़ता है। यह हेयर फॉलिकल्स को कमज़ोर करने और दोबारा उगने में देरी करने में मदद कर सकता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

इस मिश्रण को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले कच्चे पपीते के कुछ टुकड़ों को अच्छे से मसल लें और फिर इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इस मिक्सचर को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। मसाज करने के बाद इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको काफी असर देखने को मिलेगा।

2. ओटमील और केले का स्क्रब

ओटमील और केले का स्क्रब त्वचा को ठंडक पहुंचाने वाला होता है। यह स्क्रब ऊपरी बालों को ढीला करने में मदद करता है, जबकि केला स्किन को मुलायम बनाता है। यह कॉम्बिनेशन सेंसिटिव स्किन के लिए सही है। वहीं इस मिश्रण के इस्तेमाल से न केवल बाल हटते हैं, बल्कि दोबारा उगने वाले बाल हल्के होते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले एक पका हुआ केला मैश कर लें। फिर इसमें 1-2 बड़े चम्मच ओटमील डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस स्क्रब को चेहरे पर कम से कम 15 मिनट तक सर्कुलर मोशन में करें। फिर चेहरे को गर्म पानी से धो लें। यह स्क्रब पतले बालों को हटाने में मददकरता है और स्किन को स्मूद और मॉइस्चराइज़्ड बनाता है।

3. हल्दी और एलोवेरा पेस्ट

एलोवेरा जेल की एक सिंपल लेयर और उसमें एक चुटकी कस्तूरी हल्दी मिलाने से स्किन के अनचाहे बालों से निजात मिल सकती है। दरअसल, हल्दी की एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ रेगुलर इस्तेमाल करने पर बालों की ग्रोथ को धीमा कर देती हैं। इसके अलावा, इस पेस्ट के इस्तेमाल से न केवल स्किन को ठंडक मिलती है, बल्कि त्वचा चमकदार भी बनती है।

कैसे करें इस्तेमाल

इस पेस्ट को इस्तेमाल करने के लिए 1-2 चम्मच हल्दी पाउडर को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट क अनचाहे बालों वाली जगहों पर लगाएं। फिर इस पेस्ट को सूखने दें। फिर सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए हल्के गुनगुने पानी से धो लें। लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहने से बालों को पतला करने में तो मदद मिलती ही है। साथ ही स्किन चमकदार बनती है।

Highlights

  • चेहरे के बाल कई बार लोगों के सामने शर्मिंदा कर देते हैं।
  • ओटमील की मदद से चेहरे से बाल हटा सकते हैं।
  • चेहरे पर बाल हटाने के लिए हल्दी के पाउडर का प्रयोग किया जा सकता है।