Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Pairon ki Moti Skin Kaise Hatayein : अक्सर हम चेहरे के आसपास की स्किन को क्लीन करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए तरह-तरह के नुस्खे भी आजमाते हैं, लेकिन हाथ-पैरों की स्किन पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। मुख्य रूप से एड़ियों के आसपास की स्किन पर काफी ज्यादा डेड स्किन जमा होने लगती है, जिससे परत काफी मोटी नजर आती है। ऐसे में कभी-कभी असहज भी महसूस होता है। इस स्थिति से आप छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं असरदार नुस्खे-
पैरों और एड़ियों की डेड स्किन को हटाने के लिए आप प्यूनिक स्टोन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने पैरों को कुछ समय के लिए गुनगुने पानी में डालें। अब इसे प्यूमिक स्टोन की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें। आप चाहें तो इसपर साबुन का भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे डेड स्किन को हटाया जा सकता है।
पैरों के आसपास की डेड स्किन को हटाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोगकर सकते हैं। इसमें एसीवी मैलिक एसिड होता है, जो पैरों की डेड स्किन को हटाया जा सकता है। यह आपके पैरों की स्किन की ड्राईनेस को भी कम कर सकता है। डेड स्किन को हटाने के लिए सबसे पहले 1 बाल्टी में गुनगुना पानी लें, इसमें 3-4 ढक्कन एप्पल साइडर विनेगर डाल दें। अब इसमें करीब 20 से 30 मिनट के लिए अपने पैरों को डुबोकर रखें। इससे डेड स्किन हट सकता है।
पैरों की डेड स्किन को हटाने के लिए नींबू और चीनी का प्रयोग हो सकता है। यह पैरों की स्किन को एक्सफोलिएट कर सकता है, जो डेड स्किन को हटाने में प्रभावी है। पैरों पर इसका प्रयोग करने के लिए 1 कटोरी में 1 से 2 चम्मच चीनी लें, इसमें 1 से 2 बूंद नींबू का रस मिक्स कर लें। इसके बाद इससे पैरों को अच्छे से रगड़ें। बाद में नॉर्मल पानी से पैरों को धो लें। इससे डेड स्किन हट सकती है।
पैरों की डेड स्किन को हटाने के लिए आप इन प्रभावी नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इन में से किसी भी चीज से एलर्जी की शिकायत है, तो इस स्थिति में इन नुस्खों का प्रयोग न करें।