मुंह के आस-पास का कालापन मिटाने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, टैनिंग और दाग-धब्बों से मिल जाएगा छुटकारा

Muh ke Pass ka Kalapan Hatane ke Liye Gharelu Upay: अगर आपके मुंह के आस-पास भी कालापन जमा है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इससे टैनिंग और दाग-धब्बों से पूरी तरह छुटकारा मिलेगा।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : February 27, 2025 4:45 PM IST

Home Remedies to Remove Darkness Around Mouth Naturally in Hindi: क्या आप भी मुंह या होंठों के आस-पास के कालेपन से परेशान हैं? क्या आपके मुंह के आस-पास कालापन जमा है? अगर हां, तो इसकी वजह से आपको शर्मिंदगी महसूस होती होगी। मुंह के आस-पास का कालापन छिपाने के लिए अक्सर लोग मेकअप का सहारा लेते हैं। लेकिन, हर वक्त मेकअप की मदद लेना सही नहीं है। क्योंकि, इससे समस्या धीरे-धीरे ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। घर पर मौजूद कुछ चीजें भी कालेपन को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए, जानते हैं मुंह के आस-पास का कालापन निकालने के लिए क्या करें?

1. आलू का रस लगाएं

अगर आपके मुंह के आस-पास कालापन जमा है, तो आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू के रस में ब्लीजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की रंगत में सुधार करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप आलू को कद्दूकस करें। इसका रस निकालें और फिर प्रभावित जगह पर लगाएं। आधे घंटे बाद त्वचा को पानी से धो लें। लेकिन, आलू के रस को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। आलू का रस त्वचा का निखार भी बढ़ाता है

2. बेसन और गुलाब जल लगाएं

मुंह के आस-पास के कालेपन को कम करने के लिए आप बेसन में गुलाब जल मिक्स करके लगा सकते हैं। बेसन और गुलाब जल को मिलाकर लगाने से त्वचा संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं। आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें गुलाब जल मिक्स करें। अब इसे मुंह के आस-पास के कालेपन पर लगाएं। 35-40 मिनट बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है। बेसन त्वचा के दाग-धब्बों और टैनिंग को रिमूव करने में मदद करता है।

3. टमाटर का गुदा

अगर आप भी मुंह के आस-पास के कालेपन से परेशान हैं, तो टमाटर का गुदा लगाना फायदेमंद हो सकता है। टमाटर साइट्रिक एसिड होता है, जो कालापन रिमूव करने में मदद करता है। इसके लिए आप टमाटर को 2 टुकड़ों में काट लें। अब टमाटर के स्लाइस को मुंह के आस-पास के एरिया पर धीरे-धीरे रगड़ें। चेहरे को 20 मिनट बाद धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप 15-20 दिनों तक टमाटर के नुस्खे को रोजाना अपनाएं।

4. संतरे के छिलकों का पाउडर

संतरे के छिलकों का पाउडर भी त्वचा के कालेपन को कम करने में असरदार होता है। अगर आपके मुंह के आस-पास कालापन जमा है, तो आप संतरे के छिलकों के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है। विटामिन-सी त्वचा की चमक को भी बढ़ाता है। इसके लिए 2 चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाएं। इसे मुंह के आस-पास लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।