आंखों के चारों ओर जमा कोलेस्ट्रोल को कैसे कम करें ?

यह एलडीएल कोलेस्ट्राॉल की अधिकता की वजह से होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : August 16, 2018 4:20 PM IST

स्किन में जब कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है तो स्किन में कुछ बदलाव होने लगता है। ज्यादातर आपने लोगों के आंखों के पास फैट के निशान देखें होंगे। यह एलडीएल कोलेस्ट्राॉल की अधिकता की वजह से होता है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने के कई कारण हो सकते हैं। लिवर, डायबिटीज और अनुवांशिक वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। आंखों के आस-पास जमा कोलेस्ट्रॉल सुंदरता तो कम करता ही है साथ में हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक होता है।

आइए जानते हैं कैसे कुछ घरेलू उपायों के द्वारा इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।

लहसुन

लहसुन का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर में तो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता ही है साथ ही लहसुन के पेस्ट को आंखों के नीचे लगाकर रखें और आंखों को 15 मिनट तक बंद रखने के बाद चेहरा धो लें। इससे आंखों के नीचे जमा अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।

मेथी के बीज

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए मेथी के बीज भी काफी फायदेमंद होते हैं। पानी में रातभर मेथी के बीज भिगोकर रखें और सुबह इसे खाली पेट पीने से बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है और आंखों के नीचे इन भीगे मेथी के बीजों की पेस्ट को लगाने से भी कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है।

केले के छिलके

प्राकृतिक तरीके से आंखों के नीचे जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए केले का छिलका उपयोगी होता है क्योंकि यह त्वचा के लिए उपयोगी एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंजाइम्स से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए केले के छिलके को टुकड़ों में काटकर आंखों के नीचे की पर मसाज करें और 30 मिनट बाद चेहरा धो लें।

दूध

दूध में जो लैक्टिक एसिड होता है वह दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत मदद करता है।

  • रात को सोने से पहले रूई के गोले को दूध में भिगोकर दाग वाले जगह पर लगा लें। रात भर यूं ही छोड़ दें। अगले दिन सुबह गुनगुने गर्म पानी से धो लें।

दही

दही दूध का बना होता है इसलिए इसमें भी लैक्टिक एसिड होता है जो ब्लीचिंग एजेन्ट का काम करता है।

  • एक कटोरी में ज़रूरत के अनुसार दही लें और उसमें आधा नींबू का रस और थोड़ा दही डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग-धब्बे के ऊपर लगायें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
  • आयुर्वेद के अनुसार दाग वाले जगह पर बटरमिल्क लगाने पर भी त्वचा में रौनक तो लौट आती ही है साथ ही ताजगी भी महसूस होती है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source