... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 16, 2018 12:22 AM IST
ब्राउन स्पॉट हटाने के लिए पीने सरसों का कैसे करें उपयोग ? ©Shutterstock
अक्सर चेहरे में ब्राउन स्पॉट उम्र बढ़ने पर पड़ते हैं लेकिन कुछ लोगों को जवां उम्र में ही यह परेशानी हो जाती है। शरीर में विटामिन की कमी और सूरज की खतरनाक किरणों के कारण भी ऐसा हो जाता है। किसी के चेहरे पर ब्राउन स्पॉट हो जाने पर उसकी खूबसूरती बर्बाद हो जाती है। ब्राउन स्पाट को दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स प्रयोग करते हैं लेकि कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कुछ खास घरेलू उपाय होते हैं। क्या आप ने कभी इन उपायों को भी आजमाया है ? अगर नहीं तो जरूर आजमा कर देखें। आइए जानते हैं ब्राउन स्पॉट हटाने के लिए खास उपायों के बारे में।
यह भी पढ़ेंः ब्लैकहेड्स से हैं परेशान ? आज ही आजमाएं ये 3 घरेलू उपाय।
चंदन का स्क्रब
ब्राउन स्पॉट से छुटकारा पाने के लिए घरेलू स्क्रब भी काफी फायदेमंद होता है। होममेड स्क्रब बनाने के लिए 1 कप चंदन पाउडर, 1/2 कप ओट्मील, दूध और गुलाब जल को मिक्स कर लें। अब हफ्ते में 3 बार उस जगह पर स्क्रब करें, जहां पर स्पॉट है। धीरे-धीरे निशान गायब हो जाएंगे।
लहसुन और प्याज का रस
डार्क स्पॉट पर 1 चम्मच पीसा हुआ लहसुन और प्याज का रस मिक्स करके लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगाए रखे और फिर चेहरा धो लें। इस मिश्रण का नियमित इस्तेमाल ब्राउन स्पॉट को जड़ से खत्म कर देगा।
यह भी पढ़ेंः जवां व ग्लोइंग स्किन के लिए डायट में शामिल करें ये 7 फल व सब्जियां।
नींबू का रस
चेहरे के किसी भी दाग-धब्बे से छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस बेहद फायदेमंद है। नींबू के रस को कॉटन की मदद से स्पॉट वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरा साफ करें।
स्ट्रॉबेरी और खुबानी का पल्प
स्ट्रॉबेरी और खुबानी का पल्प अच्छी तरह मैश करके मिक्स कर लें। अब इस रोज ब्राउन स्पॉट पर लगाएं। 10 मिनट तक लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोएं। आपको कुछ समय में ही फर्क दिखाई देगा।
यह भी पढ़ेंः ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे करें जायफल का प्रयोग।
बटरमिल्क है फायदेमंद
इनसे छुटकारा पाने के लिए 4 चम्मच बटरमिल्क में 2 चम्मच टमाटर का रस मिलाकर लगाएं। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन के डार्क स्पॉट ही नहीं, एज स्पॉट भी खत्म हो जाएंगे।