Advertisement

चेहरे से झुर्रियां दूर करेगा मनप्रीत कौर का बताया नुस्खा, खुद करके दिखाया इस्तेमाल

Wrinkle Kaise Gayab Kare: क्या आप भी अपने चेहरे पर बार-बार दिखने वाली फाइन लाइंस से परेशान हैं? अगर हां तो कंटेंट क्रिएटर मनप्रीत कौर के बताए इस नुस्खे को जरूर आजमाएं।

Written By Vidya Sharma
Published : February 22, 2026 4:40 PM IST

Chehre Se Aging Sign Kaise Dur Kare: कहां एक जमाना था जब 50 तक भी चेहरे पर झुर्रियां नहीं दिखती थीं और एक आज का समय है जहां 30 की उम्र में ही महिलाओं के फेस पर फाइन लाइंस दिखने लगी हैं। यह ऐसी समस्या है जिसका पहला उपाय तो यह है कि हम अपना खान-पान सुधारें और दूसरा यह कि मार्केट में मिलने वाली एंटी-एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करें। खैर पहले उपाय के रिजल्ट थोड़ा देर से मिलते हैं और रही बात प्रोडक्ट्स की तो वह कुछ दिनों में भले ही असर दिखा दें,लेकिन हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

ऐसे में भला करें तो क्या करें? आपके इस सवाल का जवाब दिया है कंटेंट क्रिएटर मनप्रीत कौर ने। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक खास जड़ी बूटी से फेस सीरम बनाने का तरीका बताया है। रोजाना इस एक नुस्खे को इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को जवान, चमकदार और ग्लॉसी बना सकते हैं। तो फिर देर किस बात की है? आइए हम उस खास जड़ी बूटी और उससे सीरम बनाने का तरीका जानें।

Advertisement

मनप्रीत ने बनाया मुलेठी का सीरम

मनप्रीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो रील शेयर की है, उसमें उन्होंने मुलेठी से फेस सीरम बनाने का तरीका बताया है। बता दें कि सेहत के साथ-साथ हमारी स्किन के लिए भी मुलेठी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद ग्लैब्रिडिन कम्पाउंड हमारी स्किन से पिगमेंटेशन को कम करने का काम करता है, मेलेनिन प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है और त्वचा से फाइन लाइंस को कम करता है। आइए इतने सारे फायदों वाली मुलेठी से सीरम बनाने का तरीका जानें।

पहले जानें मुलेठी सीरम बनाने के लिए क्या चाहिए?

मुलेठी से फेस सीरमबनाने के लिए आपको चाहिए- 

Advertisement

  • पानी- 2 गिलास
  • मुलेठी- 3 इंच
  • अलसी के बीज- 1 चम्मच
  • ग्लिसरीन- 1 चम्मच
  • बादाम का तेल- 1/2 चम्मच

मुलेठी से झुर्रियां ठीक करने वाला सीरम बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप पानी गर्म करने के लिए कोई भी बर्तन लें और उसमें 2 गिलास पानी डाल दें।
  • गैस को मध्यम आंच पर रख दें और फिर 3 इंच मुलेठी के डंठल को ओखली में कूट कर पानी में डाल दें।
  • इसके बाद आप पानी में अलसी के बीज डालकर पानी को 10 मिनट के लिए उबलने दें।
  • समय पूरा होने के बाद आप पानी को छानकर एक कटोरी में निकाल दें।
  • अब आप इस पानी में 1 चम्मच ग्लिसरीन और आधा चम्मच बादाम का तेल डालकर मिक्स कर लें।
  • आप इस नुस्खे को हल्के हाथों से अपने फेस पर मसाज करते हुए लगाएं।

क्या है इस नुस्खे के फायदे

इस नुस्खे में इस्तेमाल मुलेठी पाउडर के फायदे तो हमने आपको बता दें। लेकिन इसे बनाने के लिए अलसी के बीज, ग्लिसरीन और बादाम के तेल का भी इस्तेमाल किया है। आइए हम इनके फायदों के बारे में जानें। 

अलसी के बीज के स्किन बेनिफिट्स- अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी स्किन को नरिश व मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं। साथ ही यह हमारी स्किन से फाइन लाइंस को क्लियर करने में मदद करता है।

ग्लिसरीन के फायदे- ग्लिसरीन हमारी स्किन के लिए नेचुरल हीलर की तरह काम करता है और त्वचा को फटने से रोकता है। साथ ही यह हमारी त्वचा को ब्रेकआउट होने से बचाता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।