
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 3, 2023 9:26 AM IST
Skin Care After Holi : होली का उत्सव रंगों से भरा होता है। इस मौके पर हर कोई रंगों से सराबोर हो जाता है। रंगों से भरा यह त्यौहार अपने साथ कई तरह की खुशियां लाता है, लेकिन कई बार इन रंगों की वजह से आपकी स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में स्किन पर पिंपल्स, रैशेज जैसी परेशानियां होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आपकी स्किन भी होली के रंगों की वजह से ड्राई और बेजान नजर आने लगी है, तो ऐसे में आप अपने चेहरे पर कुछ असरदार फेसपैक लगा सकते हैं। इन फेसपैक की मदद से आपकी स्किन मॉइस्चराइज (Skin moisturizing after Holi) होगी। साथ ही होली के रंगों से होने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं होली के रंगों से खराब स्किन की परेशानी (Skin Care Tips) कैसे करें दूर?
होली खेलने के बाद अगर आपको स्किन की को रंगों से होने वाली परेशानियों से प्रोटेक्ट करना है तो आप अपनी त्वचा पर हल्दी और बेसन से बने फेसपैक लगा सकते हैं। हल्दी में मौजद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को सूजन और रैशेज से बचाव कर सकता है। साथ ही यह स्किन की रंगत में भी सुधार लाता है। वहीं, बेसन में भी स्किन की परेशानियों को दूर करने का गुण होता है।
हल्दी और बेसन का फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसके बाद इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डाल दें। पेस्ट बनाने के लिए इसमें 1 चम्मच दही और गुलाबजल मिक्स करें। इसके बाद तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद जब मिश्रण सूख जाए, तो नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें। स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने के लिए आप इस पैक के बाद अपने चेहरे पर बादाम का या फिर नारियल का तेल लगा लें।
होली खेलने के दौरान अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो गई है, तो आप अपने चेहरे पर पपीता और एलोवेरा से बना फेसपैक लगा सकते हैं। यह आपकी स्किन की टैनिंग में सुधार लाता हा। साथ ही स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है।
पपीता और एलोवेरा का फेसपैक तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में आधा कप करीब पपीते के पल्प को मैश कर लें। इसके बाद इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में साफ पानी से अपना चेहरा धो लें। इस फेसपैक को दो बार लगाने से आपकी स्किन की परेशानियां कम होंगी।
Disclaimer: चेहरे को होली के रंगों से प्रोटेक्ट करने के लिए आप इन असरदार फेसपैक को लगा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन अधिक खराब हो रही है तो इस स्थिति में अपने एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें, ताकि स्किन की परेशानियों को जल्द से जल्द कम किया जा सके।