hamburger icon
A
Read in English

बारिश के मौसम में ऐसे रखें बालों का ख्याल, नहीं होगी हेयर फॉल की परेशानी

बारिश के मौसम में कई लोग शिकायत करते हैं कि उनके बाल तेजी से झड़ रहे हैं। अगर आप भी बारिश में बालों के झड़ने की समस्या हो रही है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : June 26, 2026 10:25 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Vinay Singh

बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन यह मौसम बालों के लिए कई परेशानियां भी लेकर आता है। मानसून शुरू होते ही बहुत से लोग बाल झड़ने, चिपचिपे स्कैल्प, डैंड्रफ और बालों के बेजान होने की शिकायत करने लगते हैं। कई लोगों को लगता है कि बारिश का पानी सीधे तौर पर बाल झड़ने की वजह है। क्या मानसून में वाकई तेजी से बाल झड़ने लगते हैं, अगर हां तो स्थिति में क्या करना चाहिए? आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं सवालों के जवाब देंगे। इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रहे हैं दिल्ली के सीनियर डर्मोटॉलिजिस्ट डॉ. विनय गुप्ता।

क्या बारिश के मौसम में बाल झड़ने लगते हैं?

डॉ. विनय गुप्ता कहते हैं कि यह कहना गलत होगा सिर्फ मानसून या बारिश ही बालों के झड़ने का कारण है। दरअसल, इस मौसम में बढ़ी हुई नमी, पसीना, स्कैल्प पर गंदगी का जमना और सही देखभाल की कमी बालों की समस्याओं को बढ़ा जाती है। अगर मानसून के दौरान बालों की सही तरीके से देखभाल की जाए, तो हेयर फॉल को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

File photo File photo

बारिश में बालों का झड़ना कैसे कम करें?

डॉ. विनय सलाह देते हैं कि बारिश के मौसम में जिन लोगों के बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं उन्हें कुछ खास उपायों को अपनाना चाहिए। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में-

  1. अगर आप बारिश में भीग गए हैं, तो घर पहुंचकर बालों को साफ पानी से धो लें। बारिश के पानी में धूल, प्रदूषण और कई तरह के केमिकल्स भी होते हैं जो स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए बारिश में भीगने के बाद बालों को साफ पानी और शैंपू से धोने स्कैल्प की सही तरीके से सफाई हो जाती है जिससे बालों का झड़ना का कम होता है।
  2. मानसून में हवा में ज्यादा नमी होने के कारण स्कैल्प जल्दी ऑयली हो जाता है। ऐसे में जरूरत के अनुसार सप्ताह में दो से तीन बार माइल्ड शैंपू से बालों को धोना चाहिए। शैंपू के बाद बालों पर कंडीशनर का इस्तेमाल करना जरूरी है।
  3. गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं। इस समय कंघी करने से बाल आसानी से टूट सकते हैं। इसलिए बालों के गीले होने पर उसे अच्छी तरह से सूखा लें। बालों के सूखने के बाद चौड़े दांत वाली कंघी से सुलझाने की कोशिश करें।
  4. बालों का झड़ने और गिरने की समस्या न हो इसके लिए स्कैल्प का सही तरीके से साफ होना बहुत जरूरी है। अगर स्कैल्प पर तेल, पसीना और गंदगी जमा होगी, तो हेयर फॉल बढ़ सकता है। इसलिए स्कैल्प को समय- समय पर सही तरीके से साफ करना बहुत जरूरी है।
  5. मानसून के दौरान हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग मशीन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बाल और कमजोर हो सकते हैं। ऐसे मौसम में बालों का झड़ना रोकने के लिए इस तरह की मशीन का इस्तेमाल जहां तक संभव हो कम करने की कोशिश करें।

डॉक्टर कहते हैं कि मानसून में हेयर फॉल बढ़ना एक आम समस्या है, लेकिन सही देखभाल से इसे काफी हद तक इसे कंट्रोल किया जा सकता है। स्कैल्प को साफ रखना, संतुलित आहार लेना, गीले बालों की सही देखभाल करना और जरूरत से ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचना बालों को हेल्दी बना सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न मानें। यदि बाल झड़ने की समस्या लंबे समय तक बनी रहे या तेजी से बढ़े, तो त्वचा या हेयर विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।